कान बहने की समस्या से ना हो परेशान, करें यह छोटे−छोटे उपाय

By मिताली जैन | Dec 12, 2019

शिशुओं में कान बहने की समस्या बेहद आम है और इसमें चिकित्सीय उपचार की आवश्यकता नहीं होती, क्योंकि कान से बहने वाला यह पदार्थ ईयरवैक्स होता है। वहीं अगर किसी व्यस्क व्यक्ति को कान बहते समय अगर ब्लड या किसी अन्य प्रकार का द्रव बाहर निकलता है तो इसका अर्थ होता है आपके कान में किसी तरह की समस्या हुई है। ऐसी स्थिति में कभी भी घरेलू उपचार नहीं करना चाहिए। अगर आपके कान से ईयरवैक्स निकल रहा है तो आप कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से इसका उपचार कर सकते हैं−

तुलसी 

तुलसी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं और इसलिए इसका इस्तेमाल कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए किया जाता है। अगर आपका कान बहता है तो आप तुलसी के पत्तों के रस को हल्का सा गर्म करके उसे काम में डाल सकते हैं।

भाप लेना

यह भी कान बहने से रोकने का एक आसान लेकिन प्रभावी उपाय है। इसके जरिए कान के संक्रमण को आसानी से ठीक किया जा सकता है। भाप बलगम को ढीला करके और साइनस मार्ग को खोलकर कानों में जमाव को रोकने में मदद करती है। इसके लिए पहले किसी बर्तन में पानी गर्म करें। साथ ही इसमें कुछ हर्ब्स या विक्स डालें। अब अपने सिर को तौलिए से ढक लें और भाप लें। इस स्टीम इनहेलेशन से आपको पहली बार में भी फर्क महसूस होगा।

इसे भी पढ़ें: बादाम को छिलके सहित खाएंगे तो आपका अंग-अंग रहेगा जवान

प्याज

छोटे बच्चों में कान बहने की समस्या को ठीक करने के लिए प्याज का इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा है। बस आप आप एक प्याज दो−तीन हिस्सों में काटकर एक मिनट के लिए प्याज को माइक्रोवेव करें। अब आप प्याज को क्रश करके उसका रस निकालें। अब बच्चे को लिटाएं और प्याज के रस की कुछ बूंदे उसके कान में डालें। आप इसे दिन में दो से तीन बार बच्चे के कान में डाल सकते हैं।

कान को झुकाएं

यह भी एक आसान उपाय है और इसमें आपको किसी भी चीज की आवश्यकता नहीं होगी। बस आप जिस कान से बहाव हो रहा है, लेटकर उस कान की तरफ अपने सिर को झुका लें। आप अपने कान के नीचे कोई कपड़ा अवश्य रख लें, ताकि सारा रिसाव उस कपड़े पर ही गिरे। इससे कुछ ही समय आपको काफी आराम मिलेगा।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हराया, प्रफुल हिंगे फिर चमके

Akshaya Tritiya 2026: Akshaya Tritiya 2026 पर Gold Purchase से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें सबसे शुभ मुहूर्त

Nari Shakti की उड़ान को रोका गया, Womens reservation Bill पर PM मोदी बोले- विपक्ष को उनके पाप की सजा जरूर मिलेगी

West Asia में बढ़ते तनाव पर High Level Meeting, राजनाथ सिंह ने बनाई Risk Management की रणनीति