चॉकलेट और मिंट की मदद से समर में बनाएं यह लिप बाम

By मिताली जैन | May 14, 2023

अक्सर यह देखने में आता है कि लड़कियां अपनी स्किन का तो पूरा ख्याल रखती हैं, लेकिन लिप्स को अक्सर भूल जाती हैं। जबकि लिप्स की स्किन काफी पतली होती है और इसलिए उसे अतिरिक्त केयर की जरूरत होती है। अमूमन उसे खूबसूरत दिखाने के लिए लिपस्टिक का इस्तेमाल किया जाता है। जबकि आपको उसे सही तरह से पैम्पर करना चाहिए। ऐसे में लिप्स को मॉइश्चराइज करने और उनकी खूबसूरती बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है कि लिप बाम का इस्तेमाल किया जाए। यूं तो आपको मार्केट में भी लिप बाम मिल जाएंगे। लेकिन अगर आप चाहें तो इसे खुद घर पर भी बना सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कोको पाउडर और पेपरमिंट की मदद से लिप बाम बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं-


- 2 बड़े चम्मच नारियल का तेल

- 1 बड़ा चम्मच कोको बटर 

- 1.5 बड़ा चम्मच बीवैक्स

- 10 बूंद पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल


लिप बाम बनाने का तरीका- 

- सबसे पहले एक डबल बॉयलर लें और उसमें नारियल तेल, कोको बटर और बीवैक्स डालकर पिघलाएं। 

- आप इसे चम्मच की मदद से तब तक हिलाएं जब तक कि बीवैक्स पूरी तरह से पिघल न जाए। 

- जब यह पिघल जाए तो इसे आंच से उतार लें और अब इसमें पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल डालकर अच्छी तरह से हिलाएं।

- अब आप इसे जल्दी से लिप बाम ट्यूब या टिन भरें।

- इसे पूरी तरह से सख्त होने के लिए लगभग एक घंटे के लिए ठंडा होने दें।

- आपकी लिप बाम बनकर तैयार है। आप इसे नियमित रूप से आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं।


नोट्स

- अगर आप अपने लिप बाम को ब्राउन-चॉकलेट कलर देना चाहती हैं और उसमें कोको की सुगंध को और भी अधिक मजबूत बनाना चाहती हैं तो ऐसे में उसमें 1/2 से 1 बड़ा चम्मच अतिरिक्त अनस्वीटन कोको बटर मिलाया जा सकता है।  

- आपसे कोई गड़बड़ ना हो, इसलिए आपका माप एकदम सटीक होना चाहिए। इसके लिए आप कुछ किचन स्केल का उपयोग कर सकते हैं।

- ये लिप बाम जल्दी मेल्ट हो सकते हैं, इसलिए इन्हें सीधी गर्मी और धूप से दूर रखें। अगर कार में लिप बाम रख रहे हैं, तो लिप बाम को सीधा रखें ताकि गर्म होने पर उसकी शेप बिगड़ ना जाए।


- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant करेंगे दिल्ली की अगुआई, कोहली और हर्षित ने भी उपलब्धता की पुष्टि की

Delhi Dense Fog | घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर परिचालन बाधित, 177 उड़ानों को रद्द किया गया, ऑरेंज अलर्ट जारी

Hardik Pandya के रिकॉर्ड प्रदर्शन से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर श्रृंखला जीती

India-EU व्यापार समझौता: Piyush Goyal आठ जनवरी को Brussels जाएंगे