जानिए घर पर किस तरह बनाएं नारियल का तेल, मिलेंगे कई लाभ

By मिताली जैन | Feb 26, 2021

यह तो हम सभी जानते हैं कि नारियल का तेल सिर्फ बालों के लिए ही नहीं, सेहत से लेकर स्किन के लिए भी उतना ही लाभकारी होता है। इसलिए अक्सर लोग बाजार से नारियल का तेल खरीदकर उसका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार मार्केट में मिलने वाला नारियल का तेल उतना प्योर नहीं होता। साथ ही कई बार इसमें प्रिजर्वेटिव्स भी होते हैं। ऐसे में यह आपको उतना लाभ नहीं पहुंचाता, जबकि इसमें आपके काफी पैसे खर्च हो जाते हैं। तो चलिए आज हम आपको घर पर बेहद आसानी से बनने वाले नारियल के तेल के बारे में बता रहे हैं−

घर पर नारियल का तेल बनाने के लिए आप आवश्यकतानुसार नारियल ले लें। लेकिन एक बार में आप कम से कम आठ से दस नारियल अवश्य लें। इतने नारियल की मदद से आप 100 से 150 ग्राम नारियल का तेल आसानी से निकाल पाएंगे। हालांकि नारियल का तेल निकालने से पहले आपको नारियल का दूध निकालना होगा। इसके लिए आप पहले सभी नारियल को तोड़ लें और उसके अंदर से गूदा निकाल लें। इसके बाद आप इसे ब्लेंडर में ब्लेंड करें। हालांकि ब्लेंडर का इस्तेमाल करने से पहले आप गूदे को छोटे−छोटे टुकड़ों में काट लें। ताकि ब्लेंडर के ब्लेड व मशीन पर अतिरिक्त जोर ना पड़े।

जब आप नारियल को ब्लेंड करेंगे तो इससे नारियल का दूध निकल जाएगा। इसके बाद आप एक मस्लिन क्लॉथ लें और इसकी मदद से नारियल के दूध को छानकर अच्छी तरह उसे निकाल लें। वैसे तो यह स्टेप बेहद आसानी से हो जाता है। लेकिन अगर आपको इसमें परेशानी हो रही है तो ऐसे में आप दूध में थोड़ा गर्म पानी डालकर उसके बाद उसे छान सकती हैं। आप इस प्रोसेस को कम से कम दो बार रिपीट करें ताकि नारियल का दूध अच्छी तरह से छन जाए।

इसे भी पढ़ें: स्किन का रखना है ख्याल तो चुकंदर का ऐसे करें इस्तेमाल

इसके बाद आप एक एल्युमीनियम का बर्तन लेकर उसमें नारियल का दूध डालें और मध्यम आंच पर इसे पकाएं। नारियल के दूध से तेल निकलने में दो से तीन घंटे लगेंगे। इस बीच नारियल के दूध को जरूर चलाते रहें ताकि वह तली में ना लग जाए।

बस आपका घर का बना हुआ बिना प्रिजर्वेटिव्स का शुद्ध नारियल का तेल बनकर तैयार है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस