जानें कैसी थी Parineeti-Raghav की पहली मुलाकात, आप नेता ने खुद किया खुलासा

By रितिका कमठान | Sep 08, 2023

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा जल्द ही आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है। सितंबर के महीने में ही दोनों की शादी होनी है। इन दिनों दोनों लगातार अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए है। कपल आमतौर पर अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं करता है मगर शादी को लेकर दोनों ने जानकारी साझा की है।

वहीं हाल ही के इंटरव्यू में राघव चड्ढा ने बताया है कि उनकी और परिणीति की पहली मुलाकात कहां और कैसे हुई थी। आप नेता ने बतााय कि हम जैसे भी मिले वो मुलाकात बेहद जादुई थी। ये मुलाकात का बेहद ही नेचुरल तरीका था। ये कुछ ऐसा था जिसके लिए मैं रोजाना भगवान को धन्यवाद देता हूं। मुझे जीवन में परिणीति देने के लिए। ये बहुत बड़ा आशीर्वाद है और मैं बेहद खुश हूं। शादी को लेकर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं देश से अधिक खुश हूं।

परिणीति और राघव की शादी को लेकर चर्चा है कि दोनों की शादी की रस्में 17 सितंबर से शुरु होगी। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की शादी उदयपुर के द लीला पैलेस में होंगे। यहीं पर दोनों की शादी के अन्य फंक्शंस भी होंगे। ये शादी बेहद हाई प्रोफाइल होगी जिसमें कई सेलेब्स शिरकत करेंगे। कई दिग्गज नेता भी शादी में आएंगे, जिसको लेकर होटल की सुरक्षा कड़ी होगी। इस शादी में लगभग 200 मेहमान और 50 वीवीआईपी मेहमान शिरकत करेंगे। शादी की रस्में 23-24 को होंगी, जिसमें हल्दी, मेहंदी और संगीत पहले दिन होगा और बाद में शादी होगी। कपल वेडिंग रिसेप्शन हरियाणा के गुरुग्राम में देगा। हालांकि अभी इसकी तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। 

प्रमुख खबरें

Subhash Chandra बोले: दिवाला प्रक्रिया में दावा सिर्फ 3,992 करोड़ रुपये

Nepal Flood Crisis: भारत की सहायता बढ़कर हुई 47.5 टन, S Jaishankar बोले- हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध

Punjab में 3 लाख Employees का बड़ा Protest, OPD सेवाएं ठप: DA Arrears पर गतिरोध गहराया

Nepal Flood: भारी तबाही के सामने राहत इंतजाम नाकाफी, 162 लोगों की मौत