त्योहारों पर पहननी है साड़ी, तो बॉलीवुड डीवाज के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन

By मिताली जैन | Oct 03, 2021

त्योहारों का सीजन बस शुरू ही होने वाला है। दशहरा से लेकर करवाचौथ और दीवाली ऐसे कई त्योहार होते हैं, जब महिलाएं एथनिक वियर विशेष रूप से साड़ी पहनना काफी पसंद करती हैं। हालांकि, हर बार की तरह एक ही तरह से साड़ी पहनना थोड़ा बोरिंग हो सकता है। ऐसे में अगर आप साड़ी को एक स्टाइलिश अंदाज में पहनना चाहती हैं तो ऐसे में बॉलीवुड डीवाज के कुछ लुक्स से आईडियाज लिया जा सकता है। तो चलिए देखते हैं बॉलीवुड डीवाज के कुछ साड़ी लुक्स−

 

 

शिल्पा शेट्टी ने येलो कलर की साड़ी को अपने लुक का हिस्सा बनाया है, जिसमें वह बेहद ही ब्यूटीफुल लग रही हैं। उनकी प्लेन साड़ी के बार्डर पर गोल्डन पट्टी है। वहीं, उन्होंने एंब्रायडिड ब्लाउज को साड़ी के साथ स्टाइल किया है और ब्लाउज के स्लीव्स को बैलून लुक देकर उन्होंने इंडियन वियर को एक टि्वस्ट के साथ कैरी किया है। इस लुक में लाइट मेकअप, चोकर और मांगटीका उनके लुक को बेहद खास बना रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा

 

 

मलाइका अरोड़ा ने लाइट ग्रीन कलर की साड़ी को कैरी किया है, जिसमें शिमरी लुक इसे पार्टी  रेडी बना रहा है। मलाइका ने इस साड़ी को डार्क ग्रीन स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया है, जिसे बैक से कट लुक दिया गया है। मलाइका ने इस लुक में लेर्यड नेकपीस के जरिए स्टाइल स्टेटमेंट क्रिएट किया है। वहीं, उनका बेहद लाइट मेकअप उनकी साड़ी की खूबसूरती को और भी ज्यादा उभार रहा है।

इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत के यह साड़ी लुक्स आप भी कर सकती हैं रिक्रिएट

माधुरी दीक्षित 

 

 

अगर आपको ब्लैक कलर बोरिंग लगता है तो आपको माधुरी दीक्षित का यह ब्लैक साड़ी लुक अवश्य देखना चाहिए। इस लुक में माधुरी ने ब्लैक शीयर साड़ी को स्टाइल किया है। इसके साथ उन्होंने स्लीवलेस हैवी मिरर वर्क ब्लाउज को टीमअप किया है, जो उनके पूरे लुक को बेहद ही ब्यूटीफुल बना रहा है। स्टेटमेंट ईयररिंग्स और साइड पार्टिंग ओपन हेर्यस से माधुरी का लुक त्योहारों के लिए एकदम परफेक्ट लग रहा है। अगर आप फेस्टिवल में ब्लैक कलर अवॉयड करना चाहती हैं तो अन्य कलर की साड़ी के साथ भी यह लुक क्रिएट किया जा सकता है।

सारा अली खान

 

 

अगर आप त्योहारों के सीजन में अपने लुक के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंटल होना चाहती हैं तो ऐसे में सारा के इस लुक से आईडिया लें। इस लुक में सारा ने मल्टीकलर साड़ी पहनी है, जिसका बेस कलर पिंक है। इस साड़ी में कई कलर्स से प्रिंट व डॉयलॉग आदि लिखे हैं, जो इस साड़ी को बेहद ही यूनिक टच दे रहे हैं। इस प्रिंटेड साड़ी के साथ सारा ने स्लीवलेस ब्लाउज पेयर किया है। वहीं पिंक और येलो चूडि़या, छोटी सी बिन्दी और लाइट मेकअप उनके लुक को बेहद ही खूबसूरती के साथ कंप्लीट कर रहा है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

फ्लाईदुबई फ्लाइट के हीरो कैप्टन स्मित मच्छर का UAE में सम्मान, दुबई प्रिंस बोले- वे हमारी पहचान हैं

Asian Para Games में तीन स्वर्ण जीतने वाले भारतीय Para Athlete Neeraj Yadav ने की आत्महत्या

Thane POCSO Court ने मासूम से दरिंदगी के दोषी को सुनाई 20 साल की कैद

Numerology 28 October: मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए करियर, सेहत और रिश्तों का हाल