त्वचा से लेकर दिल तक के लिए फायदेमंद है कच्चा बादाम, इसके फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

By प्रिया मिश्रा | Aug 08, 2022

बादाम खाने से दिमाग तेज़ होता है और याद्दाश्त बढ़ती है। यदि वजह है कि हमें बचपन से भीगे हुए बादाम खाने की सलाह दी जाती है। आपने भी ब्राउन रंग के बादाम को भिगोकर या बिना भिगोए खाया होगा। लेकिन क्या आपने हरे रंग के बादाम खाए हैं? हरे रंग के बादाम कच्चे बादाम होते हैं। ब्राउन बादाम की तरह ही हरे बादाम भी कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। हरे बादाम में विटामिन, कैल्शियम, फॉस्फोरस और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं। आज के इस लेख में हम आपको हरे बादाम खाने के फायदे बताने जा रहे हैं- 

इम्युनिटी बूस्ट करे 

हरे बादाम के सेवन से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी बढ़ती है। दरअसल, हरे बादाम में कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकलने में मदद करते हैं। हरे बादाम खाने से संक्रमण और कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है।

इसे भी पढ़ें: Yoga Tips: किडनी की बीमारियों से रहना है दूर तो रोजाना करें ये 3 योगासन

पेट के लिए फायदेमंद 

हरे बादाम खाने से पेट की समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। इसके सेवन से शरीर का पीएच लेवल बैलेंस रहता है और पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिलता है। 

हड्डियाँ मजबूत बनाए 

हरे बादाम का सेवन हमारी हड्डियों और दाँतों के लिए भी फायदेमंद होता है। हरे बादाम में भरपूर मात्रा में फॉस्फोरस मौजूद होता है जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है। हरे बादाम में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो हमारी ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। 

ब्लड शुगर कंट्रोल करे 

डायबिटीज़ के मरीजों के लिए हरे बादाम का सेवन फायदेमंद होता है। सुबह खाली पेट कच्चे बादाम खाने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। नियमित रूप से हरे बादाम का सेवन करने से शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ खरबूज ही नहीं, इसके बीज भी होते हैं बहुत फायदेमंद, कई समस्याओं में है रामबाण इलाज

दिल को हेल्दी रखे 

हरे बादाम खाने से दिल की बीमारियों से बचाव होता है। दरअसल, हरे बादाम में मौजूद फ्लेवोनोइड्स या बायोफ्लेवोनोइड्स दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। हरे बादाम में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट हार्ट ब्लॉकेज या हार्ट अटैक के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।  खतरा कम होता है। हरे बादाम खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। 


स्किन को निखारे 

हरे बादाम में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, विटामिन ई एजिंग और फाइन रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। वहीं एंटीऑक्सीडेंट खून साफ करते हैं। कच्चे बादाम खाने से त्वचा बेदाग और निखरी रहती है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Karthigai Deepam से पहले मदुरै में तिरुप्परंकुंद्रम पहाड़ी Red Zone घोषित, ड्रोन पर रोक

MP Cabinet ने दी गोपाल-कृष्ण ग्राम योजना समेत 7000 करोड़ से अधिक की योजनाओं को मंजूरी

Nvidia के CEO पद पर Jensen Huang की वापसी, इस्तीफे के दो हफ्ते बाद संभाली कमान

Creative Sensor Inc लगाएगी उत्तर प्रदेश में प्लांट, 1141 करोड़ का निवेश प्रस्ताव