पार्टनर को रखना है खुश तो रोज़ाना खाएं पान, मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

By प्रिया मिश्रा | May 20, 2022

पान के पत्तों को बहुत शुभ माना जाता है। इसका इस्तेमाल पूजा-पाठ और शादी विवाह के मौके पर जरूर किया जाता है। इसके अलावा, आयुर्वेद और चरक संहिता में पान के पत्ते को औषधीय गुणों का खजाना बताया गया है। यही वजह है कि अक्सर लोग खाना खाने के बाद पान चबाते हैं। आपने भी अपने घर में बड़े बुजुर्गों को पान खाते देखा होगा। पान खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। आज के इस लेख में हम आपको पान खाने के फायदों के बारे में बताए जा रहे हैं -

पान खाना हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कब्ज और एसिडिटी जैसी पेट संबंधी समस्याओं में लाभ होता है। पान के पत्ते चबाने से पेट के अल्सर को ठीक करने में भी मदद मिलती है।

यौन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद 

पुरुषों के यौन स्वास्थ्य के लिए भी पान के पत्तों का सेवन फायदेमंद होता है। पान के पत्ते खाने से पुरुषों की सेक्सुअल लाइफ अच्छी बनती है। इसके सेवन से पुरुषों में कामेच्छा में कमी, नपुंसकता, टेस्टोस्टेरोन में कमी आदि समस्याओं में लाभ होता है। 

दाँत में दर्द और सूजन से आराम

ओरल हेल्थ के लिए भी पान के पत्ते चबाना फायदेमन्द माना जाता है। पान खाने से दाँत में दर्द, सूजन और कैविटी से आराम मिलता है। इसके पत्ते चबाने से दांतों पर जमा प्लेक हटाने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा, पान के पत्तों का सेवन से मसूड़ों की सूजन को ठीक करने में भी मदद मिलती है।  

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद

डायबिटीज के मरीजों के लिए भी पान के पत्तों का सेवन करना फायदेमंद होता है। पान के पत्ते खाने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। डायबिटीज के मरीज अगर पान के पत्ते खाएं तो उनकी शुगर कंट्रोल हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: इस समय खाएंगे चावल तो नहीं बढ़ेगा वजन, शरीर को मिलेंगे ढेरों फायदे

सर्दी-जुकाम में राहत

सर्दी-जुकाम में भी पान के पत्तों का सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा, पान के पत्तों का सेवन करने से खांसी में भी जल्द राहत मिलती है। इसके लिए पान के पत्तों का रस निकालकर और इसमें शहद मिलाकर सेवन करें।  


मुंह की दुर्गंध दूर करे 

पान के पत्ते चबाने से मुंह से आने वाली दुर्गंध को दूर करने में भी मदद मिलती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-इंफेक्टिव और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं तो मुंह से आने वाली बदबू को दूर करते हैं।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Times Square पर भारतीय महिलाओं ने बिखेरे Saree के रंग, साड़ी गोज ग्लोबल का हुआ आयोजन

रेप के दोषी Gurmeet Ram Rahim फिर 21 दिन की फर्लो पर बाहर, 2017 के बाद 17वीं बार जेल से मिली राहत पर छिड़ा विवाद

Marathwada में बारिश की कमी से Sowing Area 3.5 लाख हेक्टेयर घटा, सोयाबीन पर जोर

Prabhasakshi NewsRoom: Iran के खिलाफ Trump ने शुरू किया Operation Economic Outcast, India-China पर भी पड़ेगा बड़ा असर!