सिर्फ खाँसी ही नहीं बल्कि इन बीमारियों को भी दूर करती है मुलेठी, जानें इसके चमत्कारी फायदे

By प्रिया मिश्रा | Aug 03, 2022

मुलेठी में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। यही कारण है कि खांसी या गला खराब होने पर दादी नानी मुलेठी की चाय पीने की सलाह देती थीं। मुलेठी में विटामिन ए, ई, प्रोटीन, कैल्शियम और एंटी ऑक्सीडेंट जैसे कई गुण मौजूद होते हैं जो स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। मुलेठी का सेवन करने से सेहत को कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं इन लाभों के बारे में -

खांसी और गले की खराश से राहत के लिए मुलेठी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लामेटरी गुण मौजूद होते हैं जो खांसी और खराश से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसके लिए आप मुलेठी की चाय बनाकर पी सकते हैं यह काढ़ा बनाते समय इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: सेहत के लिए अमृत के समान है पंचमेल दाल, इसके सेवन से सेहत को होते हैं कई चमत्कारी लाभ

पेट संबंधी समस्याओं में फायदेमंद

मुलेठी का सेवन हमारे पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें ग्लिसराइजिक मौजूद होता है जो पेट संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। मुलेठी का सेवन करने से कब्ज, गैस और अल्सर जैसी पेट संबंधी समस्याओं में आराम मिलता है।

आर्थराइटिस में फायदेमंद

आर्थराइटिस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए तो मुलेठी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। मुलेठी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक गुण मौजूद होते हैं जिससे अर्थराइटिस की समस्या से छुटकारा मिलता है। मुलेठी का सेवन करने से दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: गले में दर्द और खराश से हैं परेशान, तो पहले जान लें इसका कारण

मुंह के छालों से छुटकारा

मुंह के छालों से छुटकारा पाने के लिए भी मुलेठी का सेवन फायदेमंद होता है। इसके लिए आप मुलेठी के टुकड़े में शहद लगाकर इसे चूसें। ऐसा करने से आपको मुंह के छालों से जल्द राहत मिलेगी।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप