AC Tips: Monsoon में कूलिंग और बिल दोनों बचाएगी ये सीक्रेट सेटिंग, जानें सही Temperature

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 07, 2026

बरसात के मौसम में तापमान में गिरावट हो जाती है और लोगों को गर्मी से राहत भी मिलती है। मौसम भी ठंडा हो जाता है, लेकिन इस दौरान हवा में नमी बढ़ जाती है और उमस से भी बुरा हाल हो जाता है। मानसून के समय हर कोई असमंजस में पड़ ही जाता है कि AC किस तापमान पर चलाना सबसे सही रहता है। किस टेम्प्रेचर पर एसी को चलाएं, जिससे रुम में ठंडक भी रहे और बिजली का बिल भी कम आए। 

मानसून में कितने टेम्प्रेचर पर चलाएं AC?

टेक एक्सपर्ट के मुताबिक, बरसात के समय AC का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना सबसे बेहतरीन माना जाता है। इस टेम्प्रेचर में आपका रुम आरामदायक बना रहता है और एसी पर भी इतना लोड नहीं रहता है। इसके साथ ही इससे बिजली की खपत भी कम होती है। इस मौसम में आपका बिजली बिल भी भी कंट्रोल हो सकता है।

मानसून के समय सबसे बड़ी समस्या क्या हो सकती है?

मानसून के समय सबसे बड़ी समस्या नमी की होती है। इस दौरान आप अपनी एसी में Dry Mode का ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं, इस ऑप्शन का इस्तेमाल करना सबसे बढ़िया माना जाता है। इस मोड रूम की एक्स्ट्रा नमी को कम कर देता है, जिससे चिपचिपाहट महसूस नहीं होगी। इससे रुम में काफी आराम मिलता है। इसके अलावा, यह मोड रेगुलर Cooling Mode की अंतर में बिजली कम खर्च करता है।

AC के एयर फिल्टर की करें सफाई

इतना ही नहीं, मानसून के समय एसी का फिल्टर साफ करना बेहद जरुरी होता है। असल में नमी के कारण फिल्टर में धूल और फंगस चिपक जाती है। जिससे एसी की कूलिंग कम हो जाती है। इसके साथ ही रुम की कूलिंग भी खराब हो जाती है। अगर आप टाइम से एसी की सर्विस कराते हैं, तो एसी बेहतर परफॉर्मेंस देती है। 

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी का BJP सरकार पर हमला, बोले - लाठियों से सवाल नहीं दबेंगे, Bihar के BPSC छात्रों को न्याय दो

Nepal Flash Flood: रसुवा और नुवाकोट में तबाही, 4 की मौत और 13 हाइड्रो प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त

Samantha Ruth Prabhu ने Pregnancy के दौरान Gym में की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

Bihar BSFC Recruitment 2026: बिहार में 259 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जानें Eligibility और Selection Process