चलिए जानते हैं, क्या होता है दूध पीने का सही तरीका

By मिताली जैन | Apr 10, 2020

दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व बेहतर स्वास्थ्य के लिए काफी आवश्यक माने जाते हैं। आमतौर पर, बच्चों से लेकर बूढ़े व्यक्ति तक को इसे पीने की सलाह दी जाती है। वैसे हर व्यक्ति दूध को अपनी पसंद के अनुसार सेवन करते हैं। जहां कुछ लोगों को गरम दूध पीना पसंद है, वहीं कुछ लोग ठंडे दूध का सेवन करते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि दूध पीने का सही तरीका क्या है−

गर्म दूध के फायदे

गर्म दूध का एक लाभ यह है कि यह आसानी से पच जाता है। साथ ही दस्त और सूजन सहित अनकंफर्टेबल डाइजेस्टिव लक्षणों को रोकता है। इसके अलावा अच्छी नींद के लिए भी गर्म दूध पीने की सलाह दी जाती है। अगर रात में गर्म दूध का सेवन किया जाए तो वह नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करता है, जिससे काफी अच्छी नींद आती है। साथ ही इसमें टि्रप्टोफेन नामक एमिनो एसिड होता है जो नींद पैदा करने वाले रसायन सेरोटोनिन और मेलाटोनिन का उत्पादन करता है जो आपको बेहतर नींद में मदद कर सकता है।

ठंडे दूध के फायदे

ठंडे दूध को भी सेहत के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। यह जलन होने पर एसिडिटी को कम करके आपको राहत पहुंचाता है। इसके अलावा, कैल्शियम की उच्च मात्रा एसिड निर्माण को रोक सकती है और अतिरिक्त एसिड को अवशोषित कर सकती है। इतना ही नहीं, यह इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ पैक किया जाता है जो आपके शरीर को निर्जलीकरण से लड़ने में मदद कर सकता है। सुबह−सुबह ठंडा दूध पीने से आप दिन भर हाइड्रेट रह सकते हैं। हालांकि, सोने के समय के दौरान इससे बचें क्योंकि यह पाचन संबंधी मुद्दों को बढ़ावा दे सकता है। ठंडे दूध को एक प्राकृतिक फेस क्लींजर के रूप में भी जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें: पीरियड के दौरान हाईजीन का कुछ इस तरह रखें ख्याल

कौन सा है बेहतर

दूध स्वयं में ही एक संपूर्ण आहार है और इसका सेवन एक से अधिक तरीकों से किया जा सकता है। हालांकि आपके लिए कौन सा दूध बेहतर है, यह समय और आपकी स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करता है। मसलन, सुबह के समय ठंडे दूध का सेवन अच्छा है, जबकि रात में गर्म दूध का सेवन किया जाना चाहिए। इसी तरह, एसिड रिफलक्स होने की स्थिति में ठंडा दूध पीना आपके लिए काफी अच्छा है। वहीं, डायरिया व अपच जैसी स्थिति में गर्म दूध सेहत को लाभ पहुंचाता है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Apple में Tim Cook युग का अंत, जानिए कौन हैं नए CEO John Ternus जो संभालेंगे कमान।

Laureus Awards: Madrid में Carlos Alcaraz का बड़ा सम्मान, बने Sportsman of the Year

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल