बादाम को छिलके सहित खाएंगे तो आपका अंग-अंग रहेगा जवान

By मिताली जैन | Dec 10, 2019

बादाम किसी सुपरफूड से कम नहीं है। नट्स में इन्हें सबसे ज्यादा लाभदायक माना गया है। इनमें हेल्दी फैट, फाइबर व एंटी−ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इतना ही नहीं, इसके सेवन आपको कॉपर, मैंगनीज, आयरन और कैल्शियम आदि भी मिलता है। शायद यही कारण है कि घर में बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को बादाम खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप इन्हें बिना छीले खाते हैं तो आपको अधिक लाभ प्राप्त होता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में−

एंटीऑक्सीडेंटस से भरपूर

बादाम में एंटीऑक्सीडेंटस पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इन एंटी−ऑक्सीडेंट्स के कारण आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। खुद को लंबे समय तक जवां बनाए रख सकते हैं। यहां तक कि मार्केट में मिलने वाले एंटी−एजिंग क्रीम्स में भी एंटी−ऑक्सीडेंट्स का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही यह आपको ऑक्सीडेटिव तनाव से भी बचाते हैं। लेकिन बादाम के यह लाभ आपको तभी मिलते हैं, जब आप इन्हें छिलके सहित खाते हैं। क्योंकि बादाम से सबसे पावरफुल एंटीऑक्सीडेंटस इसकी उपरी परत में ही मौजूद होते हैं।

जरूरी पोषक तत्व

बहुत से लोग मानते हैं कि बादाम के छिलकों में टैनिन होता है और इसलिए बादाम को छीलकर खाना चाहिए। टैनिन शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण में परेशानी पैदा करते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि बादाम के ज्यादा पोषक तत्व भी इसके छिलके में ही होते हैं। इसलिए छिलका उतारने से बादाम की न्यूटिशन वैल्यू कम हो जाती है। बादाम के छिलके पोलीफेनेल से बना है, जिसमें काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। यही कारण है कि जब आप बादाम को छिलके सहित खाते हैं तो इससे आपका पेट देर तक भरा रहता है। 

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में खुद को बीमारियों से रखना है दूर, यह काढ़े आएंगे काम

रखें इसका ध्यान

बादाम को कभी भी यूं ही कच्चा नहीं खाना चाहिए। इसे खाने का सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप इन्हें सात−आठ भिगोएं और उसके बाद बिना छीले की इसे खाएं। अगर आप इन्हें भिगोए बिना खाते हैं तो आपको पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। वहीं दूसरी ओर बादाम को भिगोने से इसकी ऊपरी परत में मौजूद टैनिन भी आसानी से निकल जाता है। इसके बाद आप बादाम को आसानी से धोकर खा सकते हैं। वैसे छिलके सहित बादाम खाने से आपकी सेहत तो सुधरती है ही, साथ ही इससे आपकी स्किन पर भी काफी अच्छा असर पड़ता है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

CWG 2026: Mirabai Chanu के बाद India की नजरें 11 मेडल पर, आज सबसे बड़ा दिन

प्रेग्नेंसी के दौरान मिला धोखा: YouTuber Anurag Dobhal ने पत्नी रितिका पर लगाए गंभीर आरोप, बेटे से न मिलने देने का भी किया दावा

नीलाद्रि बीजे के अवसर पर ओडिशा में मनाया गया ‘रसगुल्ला दिवस’, भगवान जगन्नाथ को लगाया गया भोग

आईएसएसएफ विश्व कप में ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण पदक, मनु भाकर को मिला कांस्य