आलिया की तरह करें सुखासन, सेहत को मिलेंगे यह लाभ

By मिताली जैन | Nov 14, 2021

हेल्दी रहने के लिए फिजिकल वर्कआउट करना बेहद आवश्यक है। हालांकि, ऐसे भी कई लोग होते हैं, जिनके लिए फिजिकल ट्रेनिंग करना या फिर रनिंग, जॉगिंग करना आदि काफी मुश्किल होता है। कभी ओवर वेट होने के कारण तो कभी कुछ हेल्थ इश्यूज के चलते लोग हैवी वर्कआउट नहीं कर पाते हैं। ऐसे में योगासन करना खुद को चुस्त-तंदरूस्त रखने का एक अच्छा तरीका है। योगाभ्यास ना केवल आपको बाहरी तौर पर लाभ पहुंचाते हैं, बल्कि भीतर से भी यह आपको स्वस्थ बनाते हैं।

सुखासन के लाभ

- सुखासन करने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह आपके  दिमाग को शांत करता है। अगर आप शांत चित्त से सुखासन का अभ्यास करते हैं तो इससे आपको असीम शांति का अनुभव होता है।

- जो लोग स्ट्रेस, टेंशन, एंग्जाइटी और डिप्रेशन आदि की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए सुखासन का अभ्यास करना काफी लाभदायक है।

- यह आपकी रीढ़ की हड्डी के लिए फायदेमंद है और इससे आपकी बॉडी भी बैलेंस होती है। 

- सुखासन का नियमित अभ्यास करने से शरीर के निचले अंगों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

इसे भी पढ़ें: अपने हाथों की एक्सरसाइज के लिए इस खास चीज का इस्तेमाल करते हैं मिलिंद सोमन

सुखासन करने का सही तरीका

-सुखासन करने के लिए सबसे पहले फर्श पर मैट बिछाकर बैठ जाएं। 

- अब अपने पैरो को क्रॉस करके घुटनों को मोड़ें।

- अब अपने पैरों को थोड़ा ढीला रखें ताकि आपके घुटने चौड़े और थोड़ा बाहर की तरफ हो जाएं।

- इस स्थिति में कमर को एकदम सीधा रखें।

- यथासंभव इस स्थिति में बनी रहें। जब आपको थोड़ा असुविधा हो तो पैरों को बदलकर क्रॉस करें।

- आप चाहें तो इस अवस्था में आंख बंद करके ओम् का उच्चारण भी कर सकते हैं।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

सनराइजर्स हैदराबाद को मिली पहली जीत, कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से दी मात

Akshar Patel से हुई Bowling में बड़ी चूक, Sameer Rizvi ने बचाई लाज, Delhi की रोमांचक जीत.

James Anderson का The Hundred पर बड़ा बयान, कहा- हर पल नापसंद किया, ECB को लगा झटका

Middle East जंग का मैदान बना, Iran-Israel के साथ Hezbollah भी कूदा, दुनिया पर गहराया संकट