बच्चे करेंगे एक्सरसाइज तो मिलेंगे यह जबरदस्त लाभ

By मिताली जैन | Jan 30, 2022

आज के समय में सिर्फ बड़ों के लिए ही नहीं, बल्कि बच्चों के लिए भी हेल्दी रहना काफी मुश्किल होता जा रहा है। दरअसल, घर पर रहते हुए और फिजिकल एक्टिविटी के कम होने के कारण बच्चों को अब कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, अगर आप घर में रहते हुए भी बच्चों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो ऐसे में उनके साथ मिलकर एक्सरसाइज करें। इससे उन्हें एक नहीं, बल्कि कई बेनिफिट्स मिलते हैं, जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-

इसे भी पढ़ें: बढ़ती ठंड में हड्डी और जोड़ों में दर्द की शिकायत हो तो चिकित्सक की सलाह पर कीजिए ये उपाय

बनते हैं अधिक एक्टिव

जब बच्चे हर दिन एक्सरसाइज करते हैं तो इससे वह अधिक एक्टिव बनते हैं। चूंकि पिछले लंबे समय से बच्चे घर पर ही हैं। तो ऐसे में वर्कआउट करने से उन्हें खुद को अधिक फिजिकल एक्टिव बनाए रखने में मदद मिलती है। 


मिलती है अच्छी नींद

इन दिनों बच्चे अपना अधिक टाइम स्क्रीन पर बिताने लगे हैं, जिससे उनकी आंखों व नींद की क्षमता पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। लेकिन जब बच्चे वर्कआउट करते हैं तो इससे उन्हें अच्छी नींद मिलने में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: समय से जल्दी बड़ा होना बच्चों के लिए है खतरनाक, जानें क्या है प्रीकोशियस प्यूबर्टी के लक्षण और नुकसान

पढ़ाई में मिलता है लाभ

यह भी वर्कआउट का एक बेनिफिट है। वर्कआउट के दौरान बच्चे योगा, प्रणायाम जैसी कई एक्टिविटीज करते हैं। इससे ना केवल उनका मन शांत होता है, बल्कि इससे उनकी एकाग्रता भी बढ़ती है। जिससे उन्हें पढ़ाई में भी लाभ मिलता है। वर्कआउट के जरिए ना केवल उनकी मेमोरी बूस्ट अप होती है, बल्कि चीजों को जल्दी याद करने और देर तक याद रखने में भी मदद मिलती है।


बढ़ता है शरीर का लचीलापन

जब बच्चे अपने पैरेंट्स के साथ मिलकर तरह-तरह के व्यायाम करते हैं तो इससे उनकी बॉडी अधिक फलैक्सिबल बनती है। इससे उनका बॉडी मूवमेंट बेहतर होता है। आज के समय में अधिकतर बच्चे मोटापा व अन्य कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान हैं। लेकिन अगर वह वर्कआउट को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते हैं तो इससे उन्हें अपने बढ़ते वजन को कण्ट्रोल करने में मदद मिलती है और वह एक हेल्दी लाइफस्टाइल जी पाते हैं।


अधिक अनुशासित जीवन

बच्चों के लिए जीवन में अनुशासन का महत्व समझना बेहद आवश्यक है। इस लिहाज से भी वर्कआउट उनके लिए कहीं ना कहीं फायदेमंद होता है। जब वह नियमित रूप से वर्कआउट करते हैं तो वह अपने जीवन को अधिक अनुशासित तरीके से जीना शुरू करते हैं। जिसका लाभ उन्हें लम्बे समय तक मिलता है।   


मिताली जैन

All the updates here:

प्रमुख खबरें

DMK सरकार के Budget पर Palaniswami का सवाल, Tamil Nadu पर बढ़ा कर्ज, धोखा मॉडल से जनता परेशान

चिंता में South Africa! Super 8 से पहले Dewald Brevis को फॉर्म में लाने का आखिरी मौका, UAE से भिड़ंत

Top 10 Breaking News | 17 February 2026 | Bill Gates to attend India AI Summit | Iran ships seized by India | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Kharage Panel Report का खुलासा: Pune Land Scam में पार्थ पवार सेफ, दो अधिकारियों पर एक्शन तय