मोरक्को आर्गन ऑयल का इस्तेमाल करने से मिलते हैं यह जबरदस्त फायदे

By मिताली जैन | Dec 22, 2020

मोरक्को आर्गन ऑयल आर्गन के पेड़ों पर उगने वाली गुठली की मदद से बनाया जाता है। इस तेल से व्यक्ति को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं। इसे सीधे स्किन पर भी लगाया जा सकता है। इसके अलावा, इसके सप्लीमेंट कैप्सूल का सेवन भी लोग करते हैं। यह आमतौर पर शैंपू, साबुन और कंडीशनर जैसे कई कॉस्मेटिक उत्पादों में मिलाया जाता है। इसके अलावा इसे मेडिकली भी इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो आर्गन के पेड़ मुख्य रूप से मोरक्को में पाए जाते हैं, लेकिन मोरक्को आर्गन ऑयल का इस्तेमाल पूरी दुनिया में किया जाता है। तो चलिए आज हम आपको मोरक्को आर्गन ऑयल से होने वाले कुछ बेमिसाल फायदों के बारे में बता रहे हैं−

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि आर्गन तेल में वसा और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को स्वस्थ रहने में मदद कर सकते हैं। वहीं, इसमें विटामिन ई की उच्च सांद्रता प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में मदद करती है। यह आपकी आंखों और त्वचा को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। 

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण

आर्गन ऑयल के इस्तेमाल का एक लाभ यह भी है कि यह कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में मदद करता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, इसमें पाए जाने वाले फैटी एसिड आपके गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं, जो संभवतः हृदय रोग के जोखिम को कम करता है।

कैंसर−फाइटिंग गुण

कई अध्ययनों से यह बात सामने आई है कि आर्गन ऑयल यौगिक कैंसर के विकास को धीमा कर सकते हैं और साथ ही साथ कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने में मदद करते हैं।

एंटी−एजिंग

आर्गन ऑयल आपकी हेल्थ व स्किन दोनों के लिए ही लाभकारी माना गया है। अपनी त्वचा पर आर्गन का तेल लगाने से स्किन हेल्थ और इलास्टिसिटी में मदद मिलती है। इससे त्वचा में कसावट आती है या झुर्रियां कम होने लगती है, जिससे बढ़ती उम्र के लक्षण दिखाई नहीं देते हैं।

इसे भी पढ़ें: काली गाजर का सेवन करेगा इन बीमारियों को दूर

जख्म भरना

त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए आर्गन ऑयल में पाए जाने वाले गुण घावों को ठीक करने में भी मदद कर सकते हैं। आर्गन तेल में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। एक शुरुआती अध्ययन से पता चला है कि जब आर्गन तेल नियमित रूप से लगाया जाता है तो बर्निंग स्किन तेजी से ठीक हो जाती है, लेकिन आर्गन ऑयल को आधिकारिक तौर पर निर्धारित किए जाने से पहले मानव परीक्षणों को अभी भी करने की आवश्यकता है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

TCS में Layoffs पर लगी ब्रेक! N. Chandrasekaran बोले- छंटनी नहीं, एआई है सबसे बड़ा अवसर

Celebrity Brand List: Virat Kohli का जलवा, Shah Rukh और Priyanka Chopra टॉप 3 में शामिल

Bangladesh Cricket में बवाल, लिटन दास ने World Cup से बाहर होने पर Board को घेरा

Ben Stokes फिर Nightclub विवाद में फंसे, ECB ने शुरू की जांच, England टीम में मचा हड़कंप।