सूरजमुखी के तेल से सेहत को मिलते हैं यह बेमिसाल फायदे

By मिताली जैन | Apr 15, 2020

सूरजमुखी के तेल को हम सभी अपने घर में रिफाइंड वेजिटेबल ऑयल की तरह इस्तेमाल करते हैं। वैसे यह स्वास्थ्य के लिए भी उतना ही लाभकारी होता है। इसमें ओमेगा−3 फैटी एसिड, ओमेगा−6 फैटी एसिड, विटामिन ई और विटामिन के जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए इसे डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। तो चलिए आज हम आपको सूरजमुखी के तेल के कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में बता रहे हैं−

 

इसे भी पढ़ें: इन सभी समस्याओं को दूर करता है अजवाइन, आप भी करें इस्तेमाल

बीमारी से बचाव

सूरजमुखी के तेल में हेल्थ−बूस्टिंग विटामिन ई पाया जाता है। यह एक बेहतरीन एंटी−ऑक्सीडेंट है, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है और बैक्टीरिया व वायरल संक्रमण को दूर करने में मदद करता है। सभी वेजिटेबल ऑयल में सूरजमुखी तेल विटामिन ई का सबसे समृद्ध स्त्रोत है।


हृदय रोगियों के लिए लाभदायक

अगर आप हृदय रोगी हैं तो आपको सूरजमुखी के तेल पर स्विच कर देना चाहिए। इसमें विटामिन ई उच्च मात्रा में होता है और अनहेल्दी सैचुरेटिड फैट कम मात्रा में होता है। इसके अलावा सूरजमुखी के तेल में कोलीन और फेनोलिक एसिड जैसे कंपाउड पाए जाते हैं, जो हृदय के लिए फायदेमंद होते हैं। इतना ही नहीं, सूरजमुखी के तेल में पाया जाने वाला फाइटोस्टेरॉल शरीर द्वारा कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को रोकता है। सूरजमुखी का तेल खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है। सूरजमुखी के तेल में लेसिथिन भी होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।


स्किन के लिए फायदेमंद

सूरजमुखी का तेल आपकी स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए और विटामिन ई पाया जाता है, जो शक्तिशाली एंटी−ऑक्सीडेंट है। यह आपके डैमेज्ड स्किन सेल्स को रिपेयर करता है, साथ ही सूखी, व एक्ने की समस्या से दूर करने में सहायक है। इसके इस्तेमाल से स्किन में लचीलापन लंबे समय तक बना रहता है और बढ़ती उम्र का प्रभाव भी कम नजर आता है।

 

इसे भी पढ़ें: जानिए क्यों होता है चिकनपॉक्स और कैसे बचें इससे

हडि्डयों को दे मजबूती

अगर आप लंबे समय तक अपनी हडि्डयों को तंदुरूस्त बनाए रखना चाहते हैं तो सूरजमुखी के तेल को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। दरअसल, इसमें मौजूद पॉली−अनसैचुरेटेड फैटी एसिड बढ़ती उम्र में कमजोर हो रही हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसलिए भोजन बनाने के लिए आप सूरजमुखी के तेल का इस्तेमाल करें।


मिताली जैन


प्रमुख खबरें

सरकारी कर्मचारी, पार्टी पदाधिकारी, सांसद, नेता कई अंजाम वही, केजरीवाल एंड कंपनी में स्वैग से नहीं लात-घूंसों से स्वागत का अंदाज बहुत पुराना है

प्रियंका गांधी से दुनिया की सबसे बड़ी एक्टर, तंज सकते हुए राधिका खेड़ा बोलीं- कांग्रेस में महिलाओं का कितना सम्मान है, मैं उसका उदाहरण हूं

World Hypertension Day 2024: उच्च रक्तचाप के जोखिम को कम करने में मदद के लिए लाइफस्टाइल में करें ये 5 बदलाव

Gujarat: पुलिस ने प्रमुख राजनीतिक नेताओं पर हमले की योजना बना रहे आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, तीन गिरफ्तार