प्याज का परांठा बनाने का इतना आसान और बेहतरीन तरीका पहले नहीं देखा होगा आपने

By मिताली जैन | Oct 09, 2020

अधिकतर भारतीय घरों में सुबह के नाश्ते में परांठे बनाए जाते हैं। खासतौर से, जब मौसम बदलने लगता है तो नाश्ते में सबसे पहले परांठा बनाने का ही ख्याल आता है। यूं तो आप कई तरह के परांठे बनाते होंगे। आलू से लेकर गोभी तक के परांठे घर में बनाए और खाए जाते हैं। लेकिन प्याज के परांठे की बात ही कुछ और है। प्याज का परांठा लगभग हर घर में पसंद किया जाता है। हो सकता है कि आपको भी प्याज का परांठा पसंद हो, लेकिन वह उतना अच्छी तरह से नहीं बनता। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको प्याज का परांठा बनाने की आसान विधि के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी काफी पसंद आएगी−

इसे भी पढ़ें: ब्रेड की मदद से नाश्ते में बनाएं यह मजेदार परांठा

सामग्री−

गेंहू का आटा

नमक

दो से तीन प्याज

दो हरी मिर्च

ताजा हरा धनिया

लाल मिर्च पाउडर

जीरा

घी या ऑयल परांठे सेंकने के लिए 

इसे भी पढ़ें: शाम की चाय के साथ बनाएं स्वादिष्ट पोहा फिंगर्स

विधि−

परांठे बनाने के लिए आपको सबसे पहले आटा लगाना होगा। इसके लिए आप गेंहू का आटा लेकर उसमें थोड़ा नमक मिलाएं। इसके बाद पानी की मदद से आटा गूंथ लें। अब एक नम कपड़ा लेकर आटे को ढक लें और कुछ देर के लिए रेस्ट करने दें। 


अब आप प्याज लें और इसे बेहद ही बारीक−बारीक काट लें। अब आप एक बाउल में प्याज लेकर उसमें बारीक कटी हरी मिर्च और हरा धनिया लेकर मिक्स करें। इसके बाद दूसरे बाउल में नमक, मिर्च और जीरा डालकर मिक्स करें।

इसे भी पढ़ें: बिना तले ऐसे बनाएं सूजी की हेल्दी और टेस्टी कचौरी

अब आप थोड़ा आटा लेकर उसकी लोई बनाएं। इसके बाद आप आटे को थोड़ा बेलें और उस पर घी लगाएं। इसके बाद उस पर प्याज रखें और फिर उसमें नमक, मिर्च का मसाला छिड़कें। अब आप इसके ऊपर थोड़ा सा सूखा आटा स्प्रिंकलर करें और फिर लोई को हाथों की मदद से बंद करके उस पर सूखा आटा लगाएं।


अब आप इसे नरम हाथ से बेलें। इसके बाद आप तवा गर्म करें और उस पर परांठा डालकर घी की मदद से सेंके। आपका गरमा−गरम प्याज का परांठा तैयार है। आप इसे दही व चटनी के साथ सर्व करें। 


इस विधि से प्याज का परांठा बनाने वालों का कहना है कि इस तरह प्याज परांठा बनाना बेहद आसान होता है, लेकिन इसका टेस्ट उतना ही लाजवाब होता है।


मिताली जैन

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Champions League | विजयी गोल करने के बाद विनीसियस जूनियर का नस्लीय दुर्व्यवहार का आरोप, रियाल मैड्रिड की जीत पर विवाद का साया

US Dollar vs Indian Rupee | भारतीय रुपया मजबूत: शुरुआती कारोबार में 5 पैसे की बढ़त के साथ 90.67 पर पहुंचा

RJD Expansion Strategy | राजद का मिशन राष्ट्रीय पार्टी, Tejashwi Yadav ने बिहार से बाहर विस्तार का किया शंखनाद

Delhi Dwarka Accident | बेटा सदमे में है, परिवार गहरे शोक में, SUV चला रहे आरोपी किशोर के पिता ने तोड़ी चुप्पी