जरूरत से ज्यादा चाय का सेवन सेहत के लिए नहीं है ठीक

By मिताली जैन | Jul 17, 2019

सुबह का वक्त हो और चाय की चुस्कियां न ली जाएं, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। हर घर में लोग  चाय का सेवन बड़े शौक से करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका यह शौक सेहत पर भारी पड़ सकता है। जो लोग दिन में कई−कई कप चाय पीते हैं, उन्हें विभिन्न तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप चाय पीना पसंद करते हैं तो दिन में एक या दो कप चाय का सेवन कर सकते हैं, लेकिन इससे अधिक चाय सेहत के लिए खतरा बन सकती है। तो चलिए जानते हैं चाय के अधिक सेवन से स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान के बारे में−

इसे भी पढ़ें: मधुमेह से हैं पीड़ित तो घरेलू तरीकों से करें इसका उपचार

स्लीप डिसआर्डर 

यूं तो तनाव और कई तरह की परेशानियों के कारण व्यक्ति को रात में नींद नहीं आती और अगर आप सोने से पहले चाय का सेवन कर लें तो समझ लीजिए कि नींद उड़ी ही उड़ी। दरअसल, चाय में पाया जाने वाला कैफीन नींद पर विपरीत प्रभाव डालता है। अगर आप जरूरत से ज्यादा चाय का सेवन करते हैं तो आपको कई तरह के स्लीप डिसआर्डर का भी सामना करना पड़ सकता है।

 

भूख में कमी

चाय पीने का एक बड़ा नुकसान यह है कि यह आपकी भूख को दबाता है। इसलिए अगर आप जरूरत से ज्यादा चाय का सेवन करेंगे तो इससे आपको भूख कम लगेगी और आपको आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिल पाएंगे। शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने पर आपको कई तरह की समस्याएं होंगी।

इसे भी पढ़ें: कद्दू के बीज को डाइट में करें शामिल, फिर देखें कमाल

कब्ज की समस्या

चाय में थियोफिलाइन एक रसायन पाया जाता है, जो पाचन के दौरान निर्जलीकरण प्रभाव पैदा कर सकता है, जिससे व्यक्ति को कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कई लोग मानते हैं कि सुबह की चाय लेने से हमें मल त्याग करने में मदद मिलती है, जबकि अधिक मात्रा में चाय पीने से कब्ज हो सकता है। वहीं खाली पेट चाय का सेवन पेट में गैस व एसिडिटी की समस्या को भी जन्म देता है।

 

बैचेनी

वैसे तो कैफीन को मूड बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है, लेकिन शरीर पर कुछ अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ता है। चाय का अधिक सेवन करने से नींद में खलल, बेचैनी, घबराहट की समस्या होती है। इतना ही नहीं, इससे हृदय गति भी बढ़ सकती है।

 

गर्भपात की संभावना

एक गर्भवती स्त्री को चाय का सेवन सोच−समझकर करना चाहिए। चाय में मौजूद कैफीन भ्रूण के विकास को नुकसान पहुंचा सकता है और गर्भपात का खतरा पैदा कर सकता है। इसलिए अगर आप चाय पीना चाहती हैं तो पहले अपने डॉक्टर से परामर्श लें और उनकी सलाह पर ही चाय का सेवन करें। 

 

मिताली जैन

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

ईरान ने इजरायल की तरफ दागी ब्रह्मोस से भी खतरनाक मिसाइल, 20000 KMPH स्पीड, हर कोने में ला सकती है तबाही

Assam Election से पहले Congress को तगड़ा झटका, 3 निलंबित MLA भाजपा में शामिल

युद्ध के बीच भारत पर आया बड़ा संकट, तभी बीच में कूद पड़ा रूस

चलीं धड़ाधड़ गोलियां और...अपने ही परिवार का कातिल क्यों बन गया राजकुमार? नेपाल का सबसे बड़ा शाही रहस्य