अगर आहार पर नहीं दिया ध्यान तो हो सकते हैं एनीमिया के शिकार

By मिताली जैन | Jul 22, 2019

जब व्यक्ति के शरीर में आयरन की कमी हो जाने के कारण हीमोग्लोबिन का बनना सामान्य से कम हो जाता है, तब शरीर में खून की कमी होने लग जाती है। इस स्थिति को ही एनीमिया कहा जाता है। आज के समय में लोगों का खानपान व लाइफस्टाइल जिस तरह का है, उसके कारण व्यक्ति के शरीर में लौह तत्व की कमी हो जाती है। वैसे तो बच्चों से लेकर बड़ों तक हर उम्र के लोग एनीमिया ग्रस्त हो जाते हैं, लेकिन किशोरावस्था, प्रसव के बाद और रजोनिवृत्ति के बीच की आयु में यह समस्या अधिक देखी जाती है। आमतौर पर ऐसा तब होता है, जब शरीर में लाल रक्त कणों की कोशिकाओं के नष्ट होने की दर, उनके निर्माण की दर से अधिक होती है। एनीमिया के रोगी हमेशा ही थका हुआ महसूस करते हैं, जिसके कारण उनकी कार्यक्षमता पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। तो चलिए आज हम आपको एनीमिया के कारण और इसके बचाव के बारे में विस्तार से बता रहे हैं−

जानें कारण- 

एनीमिया के कारणों में सबसे प्रमुख कारण शरीर में आयरन की कमी है। जब आपके आहार में लौह तत्व पर्याप्त मात्रा में नहीं होता है, तब व्यक्ति एनीमिया पीडि़त हो जाता है।

इसके अलावा अगर किसी भी कारण से शरीर में रक्त की कमी हो जाती है तो भी यह समस्या जन्म लेती है। जैसे चोट लगने पर खून निकलना, माहवारी या प्रसव में अधिक मात्रा में खून का बहना। 

आपका आहार भी एनीमिया का कारण बनता है। अगर आप अपनी डाइट में हरी सब्जियां शामिल नहीं करते या फिर कैल्शियम का अधिक मात्रा में सेवन करने से भी व्यक्ति एनीमिया पीडि़त हो जाता है। कई बार यह वंशानुगत कारणों से भी होता है। इस स्थिति में शिशु जन्म लेने के बाद ही एनीमिया पीडि़त हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: कद्दू के बीज को डाइट में करें शामिल, फिर देखें कमाल

व्यक्ति का एनीमिया रोगी का एक कारण शरीर में फोलिक एसिड व विटामिन बी 12 की कमी भी है।


ऐसे करें बचाव-

अगर आप चाहते हैं कि आप एनीमिया रोगी न हो तो इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। सबसे पहले तो आप अपने आहार पर विशेष ध्यान दें। खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां, विटामिन सी, आयरन व फोलिक एसिड युक्त आहार को तरजीह दें।

कोशिश करें कि आप अपने खाने को लोहे की कड़ाही में पकाएं। इससे आपके खाने में लौह तत्व शामिल होंगे। 

अगर आप एनीमिया पीडि़त हैं तो डॉक्टर की सलाह पर आयरन की गोलियां ले सकते हैं या फिर आप चाहें तो हर रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए काले चने गुड़ के साथ खाएं। इससे भी एनीमिया की शिकायत दूर हो सकती हैं।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Justin Greaves ने रचा इतिहास: Pakistan के खिलाफ लगातार 5 Maiden Overs में झटके 5 Wickets, तोड़ा World Record

श्रीलंका दौरे के लिए Team India घोषित, Washington Sundar बाहर तो Saransh Jain को मिली पहली बार जगह

Glasgow CWG: Gyaneshwari Yadav ने जीता Silver, वेटलिफ्टिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन और पदकों की बढ़ी संख्या

कॉजपा ने न्यायालय के आदेश में सरकारी आश्वासनों की अनदेखी का दावा किया, फिर से आंदोलन की चेतावनी दी