घर पर भी तैयार कर सकते हैं चटपटा चाट मसाला, जानिए कैसे

By मिताली जैन | Aug 01, 2019

चाट मसाला किचन में इस्तेमाल किए जाने वाले ऐसे मसालों में से एक है, जो किसी भी व्यजंन के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है। खासतौर से, किसी भी तरह की चाट तो इसके बिना पूरी ही नहीं होती। वैसे तो बाजार में आपको अलग−अलग ब्रांड का चाट मसाला आसानी से मिल जाता है, लेकिन इसे घर पर बनाना भी उतना ही आसान है। जरा सी मेहनत से आपको घर का बना नेचुरल चाट मसाला मिल जाएगा। तो चलिए आज हम आपको चाट मसाला बनाने की विधि के बारे में बता रहे हैं−

सामग्री−

आधा कप जीरा

एक चौथाई कप काली मिर्च

दो टेबलस्पून सी सॉल्ट

चार टेबलस्पून काला नमक

आधा चम्मच हींग

आधा चम्मच मिर्च पाउडर

एक चौथाई चम्मच सोंठ पाउडर

एक टेबलस्पून अमचूर पाउडर

पुदीने की पत्तियां


विधि− होममेड स्टाइल में चाट मसाला बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन को गर्म करें और मीडियम फलेम पर जीरा डालकर भूनें। इसे लगातार चलाते रहें ताकि आपका जीरा जले नहीं। अब इसे एक बाउल में निकालें।

इसे भी पढ़ें: बाजार से क्यों मंगवाते हो केचप, घर पर ही बनाएं इस तरह

अब आप इसमें कालीमिर्च डालकर उसे भी टोस्ट करें। अब आप उसी बाउल में कालीमिर्च भी डालें। अब उसी पैन में सी−सॉल्ट डालकर टोस्ट करें। जब नमक हल्का डाई हो जाए तो आप इसमें हींग डालें। अब गैस को बिल्कुल धीमा करें और सोंठ व अमचूर पाउडर डालें। अब आप इसे भी उसी बाउल में डालें। साथ में आप थोड़ा सा लाल मिर्च भी डालें।

अब आप पैन में पुदीने की पत्तियां डालें और उसका भी मॉइश्चर खत्म होने दें। इस दौरान भी पैन को लगातार चलाते रहें या टॉस करते रहें ताकि पुदीने की पत्तियां जले नहीं। अब इसे भी मसालों के बाउल में डालें और इन्हें मिक्स करके अच्छी तरह ठंडा होने दें। इसके साथ आप काला नमक भी डालें।

इसे भी पढ़ें: झटपट तैयार करें टमाटर पनीर, हर किसी को आएगी पसंद

जब मसाले ठंडे हो जाएं तो आप इन्हें एक मिक्सी के जार में डालकर बारीक पीस लें।

आपका चाट मसाला बनकर तैयार है। आप इसे किसी छोटे कंटेनर में भरकर रख सकते हैं और जब भी आप छाछ, शिंकजी, सलाद या फल आदि खाएं तो उसमें इसे इस्तेमाल करें। यकीन मानिए, इससे आपके खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Modi-Yogi ने Mission 2027 को सफल बनाने के लिए कसी कमर, कई BJP MLAs के टिकट पर लटकी तलवार!

Prabhasakshi NewsRoom: Indian Missile Power में बड़ा इजाफा, China के अंदर 4000 KM तक घुसकर प्रहार कर सकती है Agni-4

FCRA Bill 2026: विदेशी फंडिंग पर रोक नहीं लगाएगा नया FCRA बिल, एम्बेसडर विनय क्वात्रा ने दी सफाई

Jharkhand Students Protest: छात्र आंदोलन के चलते रांची में स्कूल बंद, विधानसभा के पास सुरक्षा कड़ी