छुट्टी के दिन घर पर कुछ इस तरह बनाएं चटाकेदार दही पूरी

By मिताली जैन | Aug 20, 2020

जब छुट्टी का दिन हो तो कुछ ना कुछ चटाकेदार खाने का मन कर ही जाता है। इन दिनों भले ही रेस्त्रां आदि खुल गए हों, लेकिन अभी भी लोगों के मन में यह डर है कि बाजार में मिलने वाला खाना सेफ है या नहीं। लॉकडाउन के लंबे वक्त तक अपनी क्रेविंग के साथ समझौता करने वाले लोग यकीनन अब कुछ मजेदार खाना चाहते हैं। खासतौर से, मानसून के मौसम में तो कुछ ना कुछ चटपटा खाने की क्रेविंग और भी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में आप क्यों ना आप दही पूरी बनाकर खाएं। यह चाट आइटम खाने में बेहद ही टेस्टी होती है और इसे बनाने में भी ज्यादा मेहनत नहीं लगती। तो चलिए जानते हैं दही पूरी बनाने का तरीका−

1 उबला हुआ आलू (मसला हुआ)

नमक

लाल मिर्च पाउडर

नमकीन बूंदी 

हरी मूंग (उबला हुआ)

1 कप दही

1/2 चम्मच चीनी

1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर

पुरी

इमली की चटनी

हरी चटनी

सेव

धनिया (कटा हुआ)

तरीका

सबसे पहले, उबले हुए आलू को मैश करें। अब इस मैश किए हुए आलू में नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। अब नमकीन बूंदी में करीबन 5 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद आप भिगोए हुए हरी साबुत मूंग में कुछ नमक मिलाएं और उसे 5 से 7 मिनट तक स्टीम करने की आवश्यकता है। दही में थोड़ा नमक, चीनी और जीरा पाउडर मिलाएं, उन्हें ठीक से मिलाएं। ध्यान रखें कि दही पूरी बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दही ठंडी हो।

इसे भी पढ़ें: पनीर से बनाना है कुछ नया तो ट्राई करें यह रेसिपी

अब दही पूरी बनाने के लिए, पूरी में आलू, हरी दाल, नमकीन बूंदी डालें, फिर ऊपर से इमली की चटनी, हरी चटनी, दही और सेव डालें और रंग के लिए लाल मिर्च पाउडर छिड़कें, थोड़ा जीरा पाउडर, धनिया और अपने दही डालें। 

बस आपकी चटाकेदार दही पूरी खाने के लिए तैयार है।  

इसका स्वाद यकीनन बेमिसाल होता है। इसे बनाने वालों का अनुभव है कि जब आपको इसे खाना हो, तभी आप इसे बनाएं, अन्यथा पूरी की क्रंचीनेस नहीं रहती और फिर दही पूरी का भी आपको पूरा स्वाद नहीं मिलता।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Kolkata भगदड़: बिहार के दो मृतकों के परिजनों को बंगाल सरकार ने दिए 25-25 लाख रुपये

INDIA Alliance की रामलीला मैदान रैली के लिए Haryana Congress ने बनाई रणनीति

Allahabad High Court की युवा वकीलों को सलाह, Social Media पर Likes नहीं मुकदमों की तैयारी पर दें ध्यान

भाजपा पश्चिम बंगाल में हारी तो Suvendu Adhikari सबसे पहले छोड़ेंगे पार्टी: Abhishek Banerjee