बस पांच मिनट में तैयार करें पीनट पापड़ क्रंच

By मिताली जैन | Jun 16, 2020

कई बार ऐसा होता है कि घर में बैठे−बैठे हल्की भूख लगती है और उस समय फुल मील बनाने का मन नहीं करता। बस इच्छा होती है कि कुछ हल्का व टेस्टी खाने को मिल जाए और पेट भी भर जाए। साथ ही कुछ बनाने के लिए आपको काफी तैयारी भी ना करनी पड़े। इस स्थिति में पीनट पापड़ क्रंच बनाया जा सकता है। यह एक ऐसी रेसिपी है, जो महज पांच मिनट में तैयार हो जाती है। चूंकि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती, इसलिए स्नैक टाइम में बनाना एक अच्छा आईडिया है। वहीं दूसरी ओर, यह एक हेल्दी रेसिपी है, इसलिए अगर आप हेल्थ कॉन्शियस हैं तो भी इस रेसिपी को बना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं पीनट पापड़ क्रंच बनाने की विधि−

प्याज, 

टमाटर, 

खीरा, 

पनीर, 

पीनट, 

काला नमक, 

चाट मसाला 

नींबू का रस

पापड़

इसे भी पढ़ें: सिरके वाली प्याज से बढ़ाएं अपने खाने का स्वाद

विधि−

पीनट पापड़ क्रंच बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में कटे हुए प्याज, टमाटर, खीरा, पनीर, पीनट, काला नमक, चाट मसाला व थोड़ा नींबू का रस निचोड़कर अच्छी तरह मिक्स कर लें।

अब आप गैस पर तवा गर्म करें और पापड़ को रोस्ट करें। इसके बाद आप पापड़ के ऊपर तैयार मिश्रण डालें और मजे लेकर खाएं। यह एक बेहद ही हेल्दी और टेस्टी फूड ऑप्शन है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में बनाएं खीरे और पुदीने की मदद से लस्सी

जो लोग हेल्थ के साथ−साथ टेस्ट में भी कोई समझौता नहीं करना चाहते, उन्हें एक बार यह स्नैक जरूर बनाना चाहिए। हमारे अनुभव से आप इसमें इंग्रीडिएंट्स अपनी इच्छानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं। 

मिताली जैन 

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश