सिरके वाली प्याज से बढ़ाएं अपने खाने का स्वाद

By मिताली जैन | Jun 06, 2020

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि सिरके की प्याज का स्वाद लाजवाब होता है। खाने के साथ अगर सिरके वाली प्याज मिल जाए, तो यकीनन भोजन करने का मजा ही आ जाता है। अक्सर रेस्त्रां में भी खाने के साथ सिरके वाली प्याज सर्व की जाती है। वैसे सिरके की प्याज को बनाना इतना भी मुश्किल नहीं है। आप इसे घर पर ही आसानी से तैयार कर सकती हैं और अपने खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको सिरके वाली प्याज बनाने का तरीका बता रहे हैं−

प्याज 

दो−तीन चुकंदर के टुकड़े

एक चम्मच पिसी हुई चीनी

एक −दो छोटे दालचीनी के टुकड़े

दो−तीन लौंग

सिरका

विधि−

कुकरी एक्सपर्ट्स के अनुसार सिरके वाली प्याज बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को बीच से क्रॉस का निशान बनाकर काटें। ध्यान रखें कि आपको प्याज को पूरा नहीं काटना है, बस ऊपर से ही थोड़ा काटें। अब एक पैन में डेढ़ कप पानी और चुकंदर, लौंग, दालीचीनी व पिसी चीनी डालकर अच्छी तरह उबालें, ताकि सारे फ्लेवर पानी में अच्छी तरह आ जाएं। चुकंदर पानी में इसलिए डाला जाता है, ताकि मार्केट की तरह आपको भी सिरका प्याज का पिंक कलर मिले। अब इसे ढक दें और ठंडा होने दें। इसके बाद पानी को छान लें। अब आप इस पानी को प्याज वाले बाउल में डालें। अब पानी के बराबर मात्रा में ही सिरका डालें और करीबन दो−तीन घंटे के लिए प्याज को ऐसे ही छोड़ दें।

बस आपको सिरके वाले प्याज बनकर तैयार हैं। बस आप इन प्याज को एक कंटेनर में पानी के साथ यूं ही डालें और फ्रिज में स्टोर करें। इस तरह तैयार किए प्याज को आप सात से दस दिन तक आसानी से फ्रिज में रखकर सेवन कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: घर पर ही झटपट तैयार करें बच्चों के लिए आलू स्माइली, जानिए रेसिपी

जब हमने इसे बनाया तो इसका टेस्ट सच में बाजार जैसा ही था। लेकिन अपने अनुभव से हम आपको एक सलाह जरूर देना चाहेंगे कि वैसे तो आप प्याज को किसी भी जार में स्टोर कर सकती हैं, लेकिन सिरके की प्याज को स्टोर करने के लिए कांच के जार का इस्तेमाल करना ज्यादा अच्छा रहेगा। इससे प्याज जल्दी खराब नहीं होगी। साथ ही आप एक ही सिरके को दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन उसके पास सिरके वाली प्याज बनाने के लिए सिरका बदल लें।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Vimal Elaichi Advertisement Controversy | अजय देवगन का कानूनी दांव! विमल विज्ञापन नोटिस के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाईकोर्ट, 4 नवंबर को होगी सुनवाई

UNHRC की निष्पक्षता पर भारत का जोर, कहा- देशों पर जबरन फैसले थोपने से नहीं बदलेगी स्थिति

Greater Noida PNB Fraud | ग्रेटर नोएडा PNB में 10.24 करोड़ का गबन मामले में CBI ने दर्ज की FIR, महिला कर्मचारी समेत कई पर शिकंजा

विभिन्न Airlines में नौकरी के नाम पर लाखों ठगने वाली महिला Noida में गिरफ्तार