जानिए दिल्ली में पिछले 10 दिनों में कोविड-19 के मामलों का क्या रहा हाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच कोविड-19 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने की दर पिछले 10 दिनों में क्रमिक रूप से कम हुई है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक चार जून को यह घट कर 39.58 प्रतिशत हो गई। पिछले दो हफ्तों में यह पहला मौका है, जब कोविड-19 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने की दर 40 प्रतिशत से नीचे आ गई है। एक जून को छोड़ कर, जब 990 नये मामले सामने आये थे, दिल्ली में 28 मई से चार जून तक प्रतिदिन 1,000 से अधिक मामले सामने आये। यह आंकड़ा तीन जून को 1,513 रहा था, जो सर्वाधिक है। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात में महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, वैट बढ़ाने पर विचार कर रही है रूपाणी सरकार 

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपने बुलेटिन में साझा किये गये आंकड़ों के मुताबिक इससे पहले यह दर 25 मई को 48.18 प्रतिशत से लेकर तीन जून को 40.35 प्रतशित के बीच रही। हालांकि, 20 मई (46.82 प्रतशित) से लेकर 25 मई (48.18 प्रतिशत) तक संक्रमण मुक्त होने की दर क्रमिक रूप से बढ़ी थी। इसके बाद, 26 मई को इस दर में मामूली कमी आई और यह 48.07 रही थी। 26 मई की बुलेटिन में कहा गया है कि 6,954 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जबकि उस दिन तक मृतक संख्या 288 थी। बुलेटिन के मुताबिक तीन जून को कुल 44 मौतें दर्ज की गई, जो तीन मई से तीन जून के बीच हुई थी। इमसें कहा गया है कि दो जून को 17 लोगों की मौत हुई और उस दिन करीब 1300 नये मामले सामने आये। 28 मई से 31 मई तक प्रतिदिन सामने आये नये मामले क्रमश: 1024,1106,1163 और 1295 थे।

इसे भी देखें : Coronavirus ने पकड़ी रफ्तार, Sion Hospital के Video से मानवता शर्मसार 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा