जानिए इलायची के सेवन के जबरदस्त फायदे, ब्लड प्रेशर को रखती है नियंत्रित

By कंचन सिंह | Jun 18, 2022

खीर से लेकर ग्रेवी वाली सब्ज़ी तक का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए इलायची का इस्तेमाल किया जाता है। इलायची में कार्बोहाइड्रेट, डायट्री फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन और फॉस्फोरस होता है। हरी इलायची माउथ फ्रेशनर का भी काम करती है। इसे आप ऐसे ही खा सकते हैं या फिर इसके दाने/पाउडर को किसी डिश में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इलायची कब्ज के साथ ही कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार है।

जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या है उनके लिए भी इलायची खाना फायदेमंद होता है। रोजाना इलायची खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। दरअसल, इलायची में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मददगार होते हैं।

इसे भी पढ़ें: स्वस्थ और लंबी उम्र के लिए जरूरी हैं ये विटामिन्स और मिनरल्स, शरीर में ना होने दें इनकी कमी

भूख बढ़ाती है

यदि आपको भी भूख नहीं लगती या खाना खाने का मन नहीं करता है, तो इलायची खाना शुरू कर दें। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, इलायची पाचन को ठीक रखने के साथ ही शरीर के मेटाबोलिज्म भी ठीक तरह से काम करने में मदद करता है जिससे भूख बढ़ती है।

माउथफ्रेशनर का काम करती है

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, जिन लोगों को अक्सर मुंह से दुर्गंध आने की समस्या होती है उन्हें हरी इलायची का रोजाना सेवन करना चाहिए। कुछ भी खाने के बाद यदि आपको महसूस होता है कि मुंह से बदबू आ रही है तो तुरंत एक इलायची चबा लें, इससे ताजगी का एहसास होगा।

पेट के लिए फायदेमंद

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, गलत खानपान की वजह से अक्सर लोग पेट से जुड़ी परेशानियों जैसे अपच, गैस, एसिडिटी और कब्ज़ का शिकार हो जाते हैं। इन समस्याओं से निजात दिलाने में इलायची बहुत मददगार साबित हो सकती है। इलायची में कई ऐसे तत्व होते हैं तो पाचन तंत्र को ठीक रखने के साथ ही पेट की जलन, एसिडिटी और अपच की समस्या से राहत दिलाती है। कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में छोटी इलायची का पानी भी फायदेमंद होता है।

सर्दी-खांसी से राहत

सर्दी-खांसी और गले की खराश में भी इलायची बहुत कारगर है। यदि किसी तरह के इंफेक्शन की वजह से आपको भी अक्सर सर्दी-खांसी या गले में खराश की समस्या रहती है तो इलायची का सेवन कर सकते हैं। यह खांसी और गले की खराश से राहत दिलाती है।

इसे भी पढ़ें: अगर हाई बीपी की समस्या है तो डाल लीजिए इस तरह सोने की आदत, कंट्रोल में रहेगा ब्लड प्रेशर

अस्थमा मरीजों के लिए लाभदायक

अस्थमा के मरीजों के लिए इलायची किसी दवा से कम नहीं है। इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं जो फेफड़ों में रक्त प्रवाह को सुचारु बनाए रखकर फेफड़ों को स्वस्थ रखते हैं। अस्थमा के मरीजों को खांसी आने की भी समस्या होती है ऐसे में इलायची खाना उनके लिए बहुत फायदेमंद होता है।

उल्टी या मितली की समस्या से राहत

कई लोगों को सफर के दौरान उल्टी या मितली आने की समस्या रहती है, ऐसे लोगों के लिए इलायची बहुत कारगर है। यदि बस/गाड़ी से सफर के दौरान आपका मन खराब होता है या उल्टी जैसा महसूस होता है तो मुंह में एक इलायची रख लें, इससे आपको अच्छा महसूस होगा।

वैसे तो छोटी इलायची गरम मसाले का अहम हिस्सा है, लेकिन यह एक बेहतरीन औषधि का भी काम करती हैं, इसलिए छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं में आप इलायची खा सकते हैं, हां इसका बहुत अधिक सेवन न करें और यदि खास बीमारी में इसका सेवन करना चाहते हैं तो आयुर्वेद विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

- कंचन सिंह

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला