बहुत गजब की चीज़ है ऑलिव ऑयल, इन कामों के लिए भी कर सकते हैं इस्तेमाल

By प्रिया मिश्रा | Jan 31, 2022

ऑलिव ऑयल हमारी सेहत और त्वचा के लिए कितना फायदेमंद है यह तो आप जानते ही होंगे। इसमें विटामिन आयरन ओमेगा 3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो हमारे शरीर और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। लेकिन आप ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल सिर्फ किचन में ही नहीं बल्कि कई अन्य कामों के लिए भी कर सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको ऑलिव ऑयल के कुछ बेहतरीन इस्तेमालों के बारे में बताने जा रहे हैं -

अक्सर प्रेगनेंसी या वेट लॉस के बाद शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। ऐसे में आप स्ट्रेच मार्क्स पर ऑलिव ऑयल लगाकर मसाज करें। इससे कुछ ही दिनों में स्ट्रेच मार्क्स कम हो जाएंगे।

अगर गलती से बालों में च्वूइंग गम चिपक जाए तो इसके कारण बाल कटवाने पड़ जाते हैं। लेकिन आप ऑलिव ऑयल की मदद से बालों से च्वूइंग गम को हटा सकते हैं। इसके लिए बालों में ऑलिव ऑयल लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से बालों से च्वूइंग गम आसानी से निकल जाएगा।

इसे भी पढ़ें: सीने में जलन से हैं परेशान तो आजमाएं ये आसान घरेलू नुस्खे, मिनटों में मिलेगी राहत

अगर स्टील के बर्तनों में गंदगी जमा हो गए हों तो बर्तनों को चमकाने में भी ऑलिव ऑयल काफी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए स्टेनलेस स्टील के बर्तनों पर ऑलिव ऑयल से रब करें। ऐसा करने से बर्तन फिर से नए जैसे चमकने लगेंगे।

अगर कान में ईयरवैक्स जमा हो गया हो तो इसे निकलने के लिए भी ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए रात में सोने से पहले ऑलिव ऑयल की कुछ बूंदें अपने कान में डालें। ऐसा करने से ईयर वैक्स काफी कम हो जाएगा।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा