Health Tips: नवजात को किस करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना बाद में पड़ सकता है पछताना

By अनन्या मिश्रा | Jun 23, 2023

अक्सर जब भी हम किसी छोटे बच्चे को देखते हैं तो उसे प्यार किए बिना नहीं रह पाते हैं। क्योंकि छोटे बच्चे इतने प्यारे होते हैं, कि उन्हें देखते ही कोई भी किस कर लेता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी भी बच्चे को किस करने से पहले 100 बार सोचना चाहिए। बता दें कि छोटे बच्चों की इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है। ऐसे में बड़ों द्वारा उनको किस करना बिलकुल भी सेफ नहीं होता है। वहीं हेल्थ एक्सपर्ट्स भी ऐसा करने से मना करते हैं। आइए जानते हैं कि छोटे बच्चों को किस करने से किस तरह का सेहत संबंधी नुकसान हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: 85% लोग गलत तरीके से पीते हैं पानी, ऐसे पिएंगे पानी तो दूर भागेंगी बीमारियां

सांस की बीमारी

बता दें कि छोटे बच्चे की रेस्पिरेटरी सिस्टम यानी श्वसन प्रणाली को अच्छी तरह से विकसित होने में करीब 8 साल का समय लगता है। ऐसे में य़दि बच्चे के होंठों पर किस किया जाता है, तो उनके फेफड़ों में संक्रमण का खतरा हो सकता है। फेफड़ों में संक्रमण होने के कारण बच्चा सांस संबंधी समस्या का शिकार हो सकता है।

स्किन प्रॉब्लम

बड़े लोग और खासकर महिलाएं अपने चेहरे और होंठ पर कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। महिलाओं के ब्यूटी प्रोडक्ट में कई तरह के केमिकल पाए जाते हैं, जो बच्चे की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक बच्चों की त्वचा काफी सेंसिटिव होती है। ऐसे में अगर उनकी स्किन ब्यूटी प्रोडक्ट के संपर्क में आती है। तो बच्चे को रैशेज, रेडनेस और खुजली जैसी समस्या हो सकती है।

फ्लू

वयस्क लोगों के लिए फ्लू भले ही एक आम समस्या है, लेकिन छोटे बच्चों के लिए यह काफी खतरनाक साबित हो सकती है। क्योंकि अगर किसी व्यक्ति को सर्दी, खांसी, जुकाम या अन्य तरह का कोई सीजनल तरह की स्वास्थ्य समस्या है और वह व्यक्ति बच्चे को किस करता है। तो उसके फ्लू वायरस बच्चे के शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। जिसके कारण बच्चा बीमार हो सकता है।

कैविटी

हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जब वयस्क बच्चे के होठों पर किस करता है तो बच्चे के मुंह में सलाइवा जा सकता है। इससे स्ट्रेप्टोकोकस म्यूटने नाम के बैक्टीरिया बच्चों के दांतों में कैविटी की वजह बन सकते हैं। इसके अलावा यदि वयस्क किसी तरह की बीमारी से पीड़ित है तो उसके कीटाणु बच्चे के शरीर में प्रवेश कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को दी पटखनी, श्रेयस अय्यर की टीम ने आईपीएल में लगाया जीत का चौका

T20 World Cup के लिए Team India का मास्टरप्लान, South Africa सीरीज में होगा बड़ा एक्सपेरिमेंट

Real Madrid की हार के बीच बेलिंगहैम और विनिसियस में तीखी बहस, बायर्न ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

USA में होने वाले World Cup पर बड़ा फैसला, तनाव के बावजूद हिस्सा लेगा Iran, FIFA ने किया साफ