Nitish के इस्तीफे के बाद Congress अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ने ने जानें क्या कहा

By रितिका कमठान | Jan 28, 2024

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद के साथ महा गठबंधन की सरकार को तोड़ते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। रविवार को बिहार में आए इस राजनीतिक उठा पटक के बीच नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेंद्र आर लेकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बिहार में हुए राजनीतिक इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का भी बयान सामने आया है। 

उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि इसके बारे में जानने के बावजूद वह इसका खुलासा नहीं करना चाहते थे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इसका ‘‘अंदेशा’’ था कि जद (यू) साथ छोड़गी। उन्होंने कहा, ‘‘ इसके संकेत थे...जब मैंने लालू जी और तेजस्वी यादव (बिहार के उपमुख्यमंत्री) से बात की थी तो उन्होंने जिक्र किया था कि जय (यू) साथ छोड़ेगी और हमें (कांग्रेस और राजद) साथ मिलकर लड़ना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘इमें इसकी जानकारी थी लेकिन विपक्षी गुट ‘इंडिया’ को एकजुट रखने के लिए हमने इस पर कुछ नहीं बोला क्योंकि हमें लगा कि अगर हमने कुछ गलत बोल दिया तो गलत संदेश जाएगा। इसलिए जब मुझसे पिछले दो दिन में इस बारे में पूछा गया तो मैं कहता रहा कि मुझे इस संबंध में जानकारी नहीं है।’’

प्रमुख खबरें

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना, बोले- पराए धन को अपना बनाना सत्तारूढ़ दल खूब जानता है

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल