पटनायक और YSR कांग्रेस के बयान के बाद औपचारिक ही रह गया राष्ट्रपति का चुनाव, जानें द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में क्या कहता है आंकड़ों का गणित?

By अभिनय आकाश | Jun 22, 2022

तमाम विपक्षी दलों ने मिलकर वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष का संयुक्त उम्मीदवार घोषित कर दिया। वहीं बीजेपी की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मदीवार घोषित किया है। एनडीए के इस चयन को कूटनीतिक तौर पर बड़ा दांव माना जा रहा है। दरअसल एनडीए को अपने उम्मीदार को जिताने के लिए 13000 अन्य वोटों की जरूरत है,ऐसे में उसे दूसरे दलों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी। इस लिहाज से वाईएसआर कांग्रेस और बीजू जनता दल का वोट काफी अहम हो गया था। 

 एनडीए 48 %
 कांग्रेस 24 %
 टीएमसी 5.4 %
 वाआईएसआर 4 %
 बीजेडी 2.4 %
 लेफ्ट 2.5 %

 (जीत के लिए 50 % से ज्यादा वोट चाहिए)

बीजेडी और वाईएसआर कांग्रेस ने दिए समर्थन के संकेत

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में द्रौपदी मुर्मू के नाम पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट करके लिखा द्रौपदी मुर्मू का एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में होना ओडिशा के लिए गर्व का क्षण है। जब प्रधानमंत्री मोदी ने मेरे साथ इस पर चर्चा की तो मुझे बहुत खुशी हुई। वह देश में महिला सशक्तिकरण के लिए एक उदाहरण स्थापित करेंगी। वाईएसआर कांग्रेस के संसदीय दल के नेता श्री वी. विजयसाई रेड्डी ने ट्वीटर पर अपने संदेश में मुर्मू को बधाई देते कहा है कि श्रीमती मुर्मू को राजग द्वारा राष्ट्रपति चुनाव में प्रत्याशी घोषित किये जाने पर हार्दिक बधाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बात बिल्कुल सही है कि श्रीमती मुर्मू हमारे देश की एक महान राष्ट्रपति साबित होंगी।

प्रमुख खबरें

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल

World Federation for Mental Health और UN की पहल से 1992 में शुरू हुआ World Mental Health Day