जानिए साल 2021 में गूगल पर सबसे अधिक क्या किया गया सर्च

By टीम प्रभासाक्षी | Dec 31, 2021

 गूगल एक बहुत अच्छा सर्च माध्यम है। हमें जो जानकारी चाहिए होती है उसे तुरंत हम गूगल पर सर्च कर लेते हैं।  जानकारी के साथ साथ गूगल पर हम अपने पसंद के सेलिब्रिटी और पॉलिटिशियन के बारे में भी सर्च कर सकते हैं। गूगल की सर्च का दायरा बहुत बड़ा है। इसमें हम क्रिकेट से लेकर फिल्म स्टार तक की सूचना प्राप्त कर सकते हैं। आज साल 2021 का आखरी दिन है, हम आपको इस खबर में बताएंगे कि, साल 2021 में गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च किया गया।


  अप्रत्याशित रूप से साल 2021 में भारत में सबसे ज्यादा चीजें सर्च की गई उसमें इंडियन प्रीमियर लीग, कोविड-19, और उसकी दवाएं , बिटक्वाइन से जुड़ी सूचना, अफ्गानिस्तान और तालीबान के साथ आईसीसी T20 विश्वकप रहा। यह सब इस पूरे साल चर्चा में रहे हैं। वहीं अगर गूगल पर सर्च की जाने वाली सबसे ज्यादा फिल्मों की बात करें तो इसमें जय भीम, और राधे के बारे में सबसे ज्यादा सर्च किया गया।गूगल पर सर्च की जाने वाली खबरों में, भारत ने टोक्यो ओलंपिक, अफगानिस्तान समाचार और ब्लैक फंगस से जुड़ी खबरों में सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। नीरज चोपड़ा, आर्यन खान, और शहनाज गिल जैसी हस्तियों को भी गूगल पर लोगों ने खूब सर्च किया।


 टॉप ट्रेंड

 गूगल के टॉप ट्रेंड में, इंडियन प्रीमियर लीग,कोविड19, आईसीसी T20 वर्ल्ड कप, यूरो कप और टोक्यो ओलंपिक रहा। फिल्मों में गूगल के टॉप ट्रेंड की बात करें तो, जय भीम, शेरशाह, राधे, और बेल बॉटम को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। जिन खबरों को गूगल पर इस साल सबसे ज्यादा सर्च किया गया उनमें टोक्यो ओलंपिक, ब्लैक फंगस, अफगानिस्तान, पश्चिम बंगाल के चुनाव शामिल रहे। अगर इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली पर्सनैलिटी की बात करें तो, नीरज चोपड़ा, आर्यन खान, शहनाज गिल, एलन मस्क को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। साल 2021 में जिस खाने की रेसिपी को लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया, उसमें एनोकी मशरूम, मोदकी, मेथी मटर मलाई, पालकी और चिकन सूप शामिल रहा।

प्रमुख खबरें

मारपीट की घटना का सीसीटीवी फुटेज ‘गायब’ कर दिया गया है : मालीवाल

Aam Panna Recipe: गर्मी में कच्चे आम की मदद से बनाएं जा सकती हैं ये ड्रिंक्स

Kashmir में आतंकवादी हमलों में पूर्व सरपंच की हत्या, दपंती घायल

Delhi Police घटना के नाट्य रूपांतरण के लिए बिभव को रविवार को मुख्यमंत्री आवास ले जा सकती है