जानिए कब तक आ सकती है डिजिटल करेंसी, खुद RBI गवर्नर ने दी अहम जानकारी

By अंकित सिंह | Aug 28, 2021

भारत में जल्द ही डिजिटल मुद्रा लॉन्च किया जा सकता है। इस बात की जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शशिकांत दास ने खुद दी। उन्होंने एक बार फिर से दोहराया कि दिसंबर 2021 तक भारत अपनी डिजिटल मुद्रा लॉन्च कर सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यह डिजिटल करेंसी को लॉन्च करने की प्लानिंग है। एक साक्षात्कार में शशिकांत दास ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक दिसंबर तक अपना पहला डिजिटल मुद्रा का परीक्षण शुरू कर सकता है। उन्होंने कहा कि हम बेहद सावधानी के साथ इस प्रोजेक्ट को पूरी करने की योजना बना रहे हैं। यह सिर्फ आरबीआई के लिए ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी यह नया प्रयोग है। 


सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) 

क्रिप्टोकरेंसी के जाल से बचाने के लिए सेंट्रल बैंक यानि आरबीआई अपनी डिजिटल करेंसी इंट्रोड्यूस करेगा। इसका नाम सीबीडीसी- सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी हो सकता है। हालांकि, इसके नाम पर अभी फैसला नहीं हुआ है। डिजिटल करेंसी का फायदा ये होगा कि इससे डिजिटली लेन-देन कर सकेंगे। अभी इसके काम करने के तरीके को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं है। अगर सूत्रों की मानें सबसे पहले सेंट्रल बैंक-आरबीआई डिजिटल करेंसी जारी करेगा। ये आपको मिलेगी। आप जिसे पेमेंट करना चाहेंगे उसे इससे पेमेंट कर सकेंगे और उसके अकाउंट में ये पहुंच जाएगी। हालांकि, इसके लिए न कोई वॉलेट होगा और न ही कोई बैंक अकाउंट। ये बिल्कुल कैश की तरह काम करेगी, लेकिन टेक्नोलॉजी के जरिए डिजिटल काम करेगी। एक तरह से कैश का इलेक्ट्रॉनिक रूप होगा।

प्रमुख खबरें

SC से छात्रों को बड़ी राहत! सरकार ने FIR रद्द करने के फैसले का किया स्वागत, नड्डा बोले- छात्रों का भविष्य प्राथमिकता

Hanuman Ansh का मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान भजन वायरल, ट्रेन में गाना गाने वाले गायक Suneel Lodhi को मिली नई पहचान

Famous Temple: देश के 10 Famous Krishna Temples जहां दर्शन मात्र से पूरी होती है भक्तों की हर मनोकामना

Jio Recharge Offer: 84 Days Validity के साथ Unlimited 5G Data, Netflix और Gemini Access