Mulank 7: जानें मूलांक 7 वालों के लिए कौन-से Career Options हैं सबसे Best

By अनन्या मिश्रा | Mar 30, 2026

अंक ज्योतिष के मुताबिक जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 07, 16 या 25 तारीख को होता है। उन जातकों का मूलांक 7 होता है। इस मूलांक पर केतु ग्रह का प्रभाव होता है। ऐसे जातकों का स्वभाव आध्यात्मिक, गहरा, रहस्यमयी और शोधप्रिय होता है। इन लोगों को अकेले काम करना पसंद होता है और यह हर विषय की गहराई तक जाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि मूलांक 7 वाले जातकों के लिए कौन-कौन से करियर ऑप्शन सबसे अच्छे माने जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Tarot Card Reading: आज बदली Cosmic Energy, जानें राशियों के लिए क्या है Success का Guidance 

ज्योतिष और आध्यात्म

मूलांक 7 वाले जातकों पर केतु का प्रभाव रहता है। जोकि इनको आध्यात्मिक बनाता है। यही वजह है कि यह लोग टैरो रीडिंग, ज्योतिष, आध्यात्मिक मार्गदर्शक और योग शिक्षक के रूप में अच्छा नाम कमा सकते हैं। अगर यह जातक ध्यान और साधना के क्षेत्र से जुड़ें, तो समाज में इनको मान-सम्मान मिलता है।

क्रिएटिव फील्ड

मूलांक 7 वाले जातकों की सोच काफी गहरी होती है। इसलिए यह लोग कंटेंट राइटिंग, ब्लॉगिंग, लेखन, कविता, स्क्रिप्ट राइटिंग या उपन्यास आदि में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इनके विचार प्रभावशाली और अलग होते हैं, जोकि पाठकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। पब्लिशिंग इंडस्ट्री और डिजिटल मीडिया भी इनके लिए अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं।

टेक्निकल फील्ड

मूलांक 7 वाले जातकों की विश्लेषण क्षमता मजबूत होती है। इसलिए यह लोग साइबर सिक्योरिटी, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, टेक्निकल रिसर्च और प्रोग्रामिंग जैसे क्षेत्र इनके लिए अनुकूल रहते हैं। यह जातक जटिल समस्याओं को सुलझाने में सक्षम होते हैं।

यात्रा से जुड़े कार्य

अंक ज्योतिष में मूलांक 7 का संबंध जल तत्व से माना जाता है। इसलिए यह जातक शिपिंग, मरीन इंजीनियरिंग, टूरिज्म या ट्रैवल ब्लॉगिंग के क्षेत्र में भी सफल हो सकते हैं। इन लोगों को नई जगहों को जानना और एक्सप्लोर करना पसंद होता है।

काउंसलिंग और मनोविज्ञान

मूलांक 7 वाले जातक समझदार और संवेदनशील होते हैं। इसलिए काउंसलर, साइकोलॉजिस्ट या लाइफ कोच के रूप में भी अच्छा करियर बना सकते हैं। क्योंकि इस मूलांक के लोग दूसरों की भावनाओं को अच्छे से और गहराई से समझते हैं।

प्रमुख खबरें

Iran में Khamenei के लिए मातम, USA-Israel को चेतावनी- जरा सी गलती पर होगा बड़ा हमला

Nothing Phone 4a खरीदने वालों को बड़ा झटका, New Launch से पहले तीसरी बार बढ़े दाम

Pro League में Team India का खराब प्रदर्शन, दिग्गज PR Sreejesh ने कोच Craig Fulton से पूछे चुभते सवाल।

FIFA World Cup 2026: Airport Security पर शांत खड़े रहे Lionel Messi, वायरल वीडियो ने मचाई धूम