Holi 2025: जानिए होली के दिन पूजा का गुलाल किस बर्तन में रखने से सारी समस्या दूर हो जाती हैं

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 12, 2025

सनातन धर्म में होली के दिन पूजा के गुलाल का बेहद महत्व होता है। होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। होली के दिन लोग जश्न मनाते हैं और खुशियों के साथ एक-दूसरे के चेहरे पर गुलाल लगाते हैं। इस दिन लोग अपने घरो में पूजा करते हैं और अपने ईष्ट देव को गुलाल लगाते हैं। ऐसा करने से देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए आपको बताते हैं पूजा का गुलाल के किस धातु के बर्तन में रखना बेहद शुभ माना जाता है।

 

पूजा का गुलाल किस बर्तन में रखना चाहिए?


ध्यान रखें कि पूजा का गुलाल हमेशा पीतल या तांबे के बर्तन में रखना चाहिए। इन धातुओं को शुद्ध और पवित्र मानी जाती है। इन बर्तनों को हमेशा पूजा-पाठ में इस्तेमाल किया जाता है। तांबा एक शुद्ध धातु है और इसके प्रयोग से सकारात्मक ऊर्जा होती है। तांबे बर्तन का इस्तेमाल धार्मिक अनुष्ठानों में प्रयोग किया जाता है। 


किस तरह से भगवान को चढ़ाएं गुलाल


होली के दिन भगवान विष्णु और श्री कृष्ण को पीला गुलाल अर्पित करना चाहिए। आप चाहें तो पीले रंग के फूल को अर्पित कर सकते हैं। श्री गणेश को लाल रंग का गुलाल अर्पित करें या आप लांल सिंदूर भी चढ़ा सकते हैं। भगवान शिव को सफेद या नीला गुलाल चढ़ाना चाहिए। आप चाहे तो बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

रूस का यूक्रेन को दो टूक: शांति नहीं तो मिसाइलों का वार, पुतिन की सख्त चेतावनी

बांग्लादेश छोड़िए, असली खेल तो नेपाल में हो गया, Gen-Z के PM कैंडिडेट पर हो गया बड़ा खेल

शाहबाग में इंकलाब मंचो का हंगामा जारी, शरीफ उस्मान हादी की हत्या के आरोपियों पर मुकदमे की मांग

Delhi: CM Rekha Gupta का ऐलान: नए साल में गरीब परिवारों को मिलेंगे फ्लैट की चाबियां