सिंगापुर नहीं जा सके केजरीवाल, जानें अब तक किन विपक्षी नेताओं को नहीं मिली विदेश जाने की इजाजत

By अंकित सिंह | Jul 19, 2022

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल को सिंगापुर जाने की अनुमति नहीं मिली है। यह दावा किसी और ने नहीं, बल्कि खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने किया है। उन्होंने साफ तौर पर आरोप लगाया कि राजनीतिक कारणों के चलते अनुमति नहीं दी जा रही है। इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा कि सिंगापुर में ‘विश्व नगर शिखर सम्मेलन’ में भाग लेने के लिए उन्हें उस देश की सरकार ने आमंत्रित किया है, जहां वह विश्व नेताओं के समक्ष ‘दिल्ली मॉडल’ पेश करेंगे और भारत का नाम रोशन करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि मैं कोई अपराधी नहीं हूं, मैं एक मुख्यमंत्री और देश का एक स्वतंत्र नागरिक हूं। मुझे सिंगापुर जाने से रोकने का कोई कानूनी आधार नहीं है, इसलिए इसके पीछे कोई राजनीतिक कारण प्रतीत होता है। 

ममता बनर्जी

- इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी केंद्र सरकार पर विदेश जाने की अनुमति नहीं दिए जाने का आरोप लगा चुकी हैं। ममता बनर्जी को दिसंबर 2021 में नेपाल जाने की इजाजत नहीं दी गई थी। ममता बनर्जी को नेपाल कांग्रेस की ओर से अपने कन्वेंशन में न्योता दिया गया था। इसके अलावा ममता बनर्जी को सितंबर 2021 में भी इटली दौरा के लिए अनुमति नहीं मिली थी। उस समय ममता बनर्जी को वर्ल्ड पीस कॉन्फ्रेंस में बुलाया गया था। 

- इससे पहले ममता बनर्जी ने सितंबर 2018 में केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था कि उन्हें शिकागो में होने वाले वर्ल्ड हिंदू कॉन्फ्रेंस में जाने की अनुमति नहीं मिली है। दूसरी ओर केंद्र सरकार की ओर से दावा किया गया था कि ममता बनर्जी ने इसके लिए मंजूरी ही नहीं मांगे थी। 

इसे भी पढ़ें: वोट डालने के बाद बोले केजरीवाल, देश को सही और अच्छे राष्ट्रपति मिलेंगे, सिंगापुर दौरे को लेकर कही ये बात

अर्जुन मुंडा

- अर्जुन मुंडा को जून 2011 में बैंकॉक जाने की इजाजत नहीं मिली थी। अर्जुन मुंडा तब भाजपा से जुड़े थे। केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। उस दौरान वह झारखंड के मुख्यमंत्री भी थे।

अरविंद केजरीवाल

- इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने अक्टूबर 2019 में भी केंद्र सरकार पर विदेश जाने की मंजूरी नहीं देने का आरोप लगाया था। उस वक्त उन्हें डेनमार्क में C- 40 क्लाइमेट समिति में शामिल होने का निमंत्रण मिला था> बाद में केजरीवाल ने इस कॉन्फ्रेंस को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया था। 

इन मंत्रियों को भी नहीं मिली थी इस आदत

- दिल्ली सरकार के दो मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन भी यह आरोप लगा चुके हैं कि उन्हें विदेश जाने की इजाजत नहीं मिली। मनीष सिसोदिया को ऑस्ट्रिया जाने की मंजूरी नहीं मिली थी। वहीं सत्येंद्र जैन को ऑस्ट्रेलिया जाना था जिसके लिए उन्हें इजाजत नहीं दी गई। 

- 2018 में केरल में आई बाढ़ के दौरान वहां के कई मंत्रियों ने विदेश जाने की इजाजत मांगी थी। लेकिन उन्हें नहीं दी गई थी। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से मुख्यमंत्री पी विजयन को विदेश जाने की इजाजत दे दी गई थी। 

प्रमुख खबरें

Muthanga case में हिरासत में प्रताड़ित शिक्षक को 12.5 लाख रुपये मुआवजा देगी Kerala सरकार

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे