Goa Election 2022: जानें कौन हैं अमित पालेकर जिन्हें गोवा में AAP ने बनाया CM पद का उम्मीदवार

By अभिनय आकाश | Jan 19, 2022

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज गोवा में पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान किया है। केजरीवाल ने कहा कि गोवा के लिए आम आदमी पार्टी के लिए मुख्यमंत्री पद का चेहरा अमित पालेकर होंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गोवा के लोग बदलाव चाहते हैं। गोवा को विकास की नई राह पर लेकर जाएंगे। दिल्ली की तर्ज पर गोवा में विकास करेंगे। केजरीवाल मंगलवार से ही पंजाब दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

कौन हैं अमित पालेकर

अमित पालेकर गोवा में काफी मशहूर हैं। पालेकर  यूं तो पेशे से वकील हैं लेकिन सामाजिक कार्यों में भी वो काफी सक्रिय रहते हैं।  यही वजह है कि गोवा में लोग उन्हें पसंद करते हैं। वह जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहते हैं, इसके अलावा भ्रष्टाचार को लेकर भी कई बार आवाज उठा चुके हैं। अमित पालेकर अक्टूबर 2021 में आप में शामिल हुए। पालेकर भंडारी समुदाय से आते हैं। गोवा में भंडारी समाज की आबादी 30 प्रतिशत है।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश