मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर है शिंजो आबे पर गोली चलाने वाला हमलावर, घर पर ही तैयार की थी बंदूक, जानिए हमले का कारण

By निधि अविनाश | Jul 08, 2022

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर चुनाव प्रचार के दौरान गोलियां चलाई गई। नारा शहर में भाषण के दौरान आबे पर गोली चलाई गई जिससे वह नीचे गिर गए और खून से लथपथ हो गए। उन्हें तुंरत सीपीआर दिया गया और इस समय वह असप्ताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहे है। इस बड़ी घटना के बाद सवाल यह उठता है कि शिंजो आबे पर गोली चलाने वाले हमलावर आखिर था कौन और उसका मकसद क्या था? 

एक हिंदी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शिंजो आबे पर गोली चलाने वाले शख्स का नाम यामागामी तस्तुया है। उसकी उम्र 41 साल बताई जा रही है और वह मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर है। सरकारी प्रसारणकर्ता एनएचके के मुताबिक, संदिग्ध हमलावर मेरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स में भी काम कर चुका है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, 41 साल के हमलावर यामागामी ने जिस बंदूक से शिंजो पर गोली चलाई थी वह उसने अपने घर पर ही तैयार की थी। होम मेड गन से हमलावर ने शिंजो आबे पर गोलियां बरसाई। बता दें कि हमले के तुरंत बाद ही हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में हमलावर ने बताया कि वह शिंजो आबे से काफी नाराज थे और उनके काम से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं थे। वह आबे की नीतियों से काफी नाराज था। 

प्रमुख खबरें

Kerala High Court ने BJP पार्षद Sugathan की एहतियाती हिरासत रद्द की, रिहाई का आदेश

Shubman Gill पांचवीं बार जीत सकते हैं ICC Award, Abhishek Sharma भी रेस में शामिल

Shehbaz Sharif ने इमरान खान की पार्टी PTI को बातचीत का दिया न्योता, मार्च रोकने की अपील

Adani Airports को केंद्र का निर्देश, Navi Mumbai एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का शिफ्टिंग फैसला टालें