जानिए आखिर कौन हैं Mewa Singh, जिन्हें कांग्रेस ने लाडवा में CM Saini के खिलाफ मैदान में उतारा

By Prabhasakshi News Desk | Sep 07, 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 32 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी गई है। पार्टी ने सीएम नायब सिंह सैनी की लाडवा सीट से मेवा सिंह को टिकट दिया है। जिसके बाद अब इस सीट पर मेवा सिंह का सीएम नायब सिंह सैनी से सीधा मुकाबला होगा। जिस सीट से बीजेपी ने अपने सीएम नायब सिंह सैनी को उतारा है। उस सीट पर कांग्रेस ने मेवा सिंह पर भरोसा जताया है। इस भरोसे के पीछे मेवा सिंह का राजनैतिक सफर ही है। मेवा सिंह हरियाणा की राजनीति में कांग्रेस पार्टी का एक बड़ा चेहरा बनकर उभरे हैं।

विधायक मेवा सिंह ने अपना पहला चुनाव बीजेपी के टिकट पर लड़ा था। इस चुनाव में वे 21 हजार 775 वोट ही हासिल कर सके थे। साल 2009 के चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के शेर सिंह बड़शामी ने जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस की कैलाशो देवी सैनी दूसरे पायदान पर रही थी। मेवा सिंह ने साल 2011 में बीजेपी का साथ छोड़ कर कांग्रेस का दामन थामा था।हालांकि, उनको जेबीटी घोटाले में दोषी ठहराया गया था, जिसके चलते वो साल 2014 का चुनाव नहीं लड़ सके थे और उनकी पत्नी बचन कौर ने चुनाव लड़ा था, लेकिन वो कामयाबी हासिल नहीं कर सकी थी और तीसरे नंबर पर रही थी।

साल 2014 के चुनाव में बीजेपी के पवन सैनी ने जीत हासिल की थी। 2014 में जीत हासिल करने के बाद बीजेपी ने एक बार फिर 2019 के चुनाव में लाडवा सीट से पवन सैनी को ही टिकट दिया था और इस बार कांग्रेस ने मेवा सिंह को मैदान में उतारा था। हालांकि, दोनों के बीच काफी कड़ा मुकाबला था, लेकिन लगभग 12 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से मेवा सिंह ने जीत हासिल की थी। मेवा सिंह ने 57 हजार 665 वोट हासिल किए थे, जबकि बीजेपी के पवन सिंह ने 45 हजार से अधिक वोट हासिल किए थे।

प्रमुख खबरें

Iran Crisis पर White House में घमासान, Donald Trump और JD Vance के बीच बढ़ी दरार

Elon Musk के एक Tweet ने फिर छेड़ी Covid Vaccine पर बहस, Side Effects पर उठे नए सवाल

Asian Championships में Ayush Shetty का बड़ा धमाका, World No.1 को हराकर फाइनल में बनाई जगह

Hardik Pandya की एक गलती Mumbai Indians को पड़ी भारी? R Ashwin ने उठाए कप्तानी पर गंभीर सवाल