जवाहरलाल नेहरू के फैन है स्वराज पॉल, इस विवाद से सुर्खियों में आया था नाम

By निधि अविनाश | Feb 18, 2022

जवाहरलाल नेहरू के फैन रहे स्वराज पॉल एक भारतीय मूल के, ब्रिटिश आधारित दिग्गज उद्योगपति, समाजसेवी और लेबर राजनीतिज्ञ हैं। स्वराज पॉल का जन्म 1931 में जालंधर पंजाब में हुआ था। साल 1996 में वह लेबर पार्टी के टिकट पर हाउस ऑफ लॉर्ड्स से सदस्य बने और बैरन पॉल की उपाधि हासिल की। दिसंबर 2008 में, उन्हें हाउस ऑफ लॉर्ड्स का उपाध्यक्ष चुना गया और अक्टूबर 2009 में वे प्रिवी काउंसिल के लिए चुने गए। जानकारी के लिए बता दें कि, स्वराज पॉल को इंग्लैंड के पूर्व प्रधान मंत्री गॉर्डन ब्राउन और उनकी अलग पत्नी सारा का करीबी माना जाता है। स्वराज पॉल तब सुर्खियों में जब यूनाइटेड किंगडम संसदीय व्यय घोटाले के संदर्भ में उन्हें 1 नवंबर 2010 को हाउस ऑफ लॉर्ड्स के उपाध्यक्ष के रूप में इस्तीफा देना पड़ा था।  स्वाराज पॉल ने भारत में अपनी परिवार की कंपनी एपीजे-सुरेंद्र ग्रुप में काम किया। साल 1966 में वह अपनी बेटी का इलाज कराने के लिए लंदन गए। बता दें कि, स्वाराज पॉली की बेटी ल्यूकेमिया से पीड़ित थी और उसी बीमारी से मौत हो गई। अपनी बेटी की मौत से उबरने में उन्हें लगभग एक साल का समय लग गया और उसके बाद उन्होंने नेचुरल गैस ट्यूब की स्थापना की। साल 1968 में उन्होंने कपारो ग्रुप री स्थापना की। बता दें कि, इस समय यूनाइटेड किंगडम में अग्रणी स्टील उत्पाद निर्माताओं में से एक है। कापरो ग्रुप स्टील ट्यूब के साथ-साथ मर्चेंट बार और स्ट्रक्चरल का उत्पादन करता है।

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती