उठ गया KKRvsDC मैच के दौरान वायरल हुई 'मिस्ट्री गर्ल' से पर्दा! रातों-रात बढ़े 18 हजार फॉलोअर्स

By प्रिया मिश्रा | Apr 11, 2022

आईपीएल 2022 के KKR VS DC मैच में जीत भले ही दिल्ली कैपिटल्स की हुई हो लेकिन फैंस का दिल एक मिस्ट्री गर्ल ने जीता है। मैच में जब ऋषभ पंत ने डाइव लगाई तो कैमरामैन ने इस मिस्ट्री गर्ल के रिएक्शन को कैद कर लिया। उस वक्त उसकी खूबसूरती को देख हर किसी का दिल धड़क उठा था। इसके बाद से ये मिस्ट्री गर्ल इंटरनेट पर छ गई। सोशल मीडिया पर लोग लोग उसकी खूबसूरती और क्यूटनेस की जमकर तारीफ करने लगे। सोशल मीडिया पर लोग इस मिस्ट्री गर्ल की तलाश करने लगे। बताया जा रहा है कि इस मिस्ट्री गर्ल का नाम आरती बेदी है।

आरती बेदी के इंस्टाग्राम बायो को देखकर पता चलता है कि वे पेशे से एक एक्ट्रेस हैं। वे मॉडलिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं। इससे आईसीआईसीआई बैंक, वीएलसीसी, वाइल्डस्टोन, हिमालया पर्सनल केयर, किंगफिशर, नेस्ले, ओला कैब्स, स्ट्रीक्स, क्लार्क गेबल और सेंटर फ्रेश जैसे प्रसिद्ध ब्रांडों के लिए कई विज्ञापनों में दिखाई दी हैं।

रविवार को मैच के दौरान अजिंक्य रहाणे को जब आउट किया गया तो उनके चेहरे पर नाराजगी के भाव साफ नजर आ रहे थे। जिसे देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि वह केकेआर की फैन हैं। KKR Vs DC के मैच से पहले, इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 30 हजार फॉलोवर्स थे। जबकि मैच के बाद उनके फॉलोअर्स की संख्या 46 हजार से ऊपर पहुंच गई है। इससे साफ जाहिर होता है कि वे इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

Zoho के Sridhar Vembu बोले, AI खर्च बढ़ने के कारण इस साल नहीं बढ़ेगा वेतन

जंतर-मंतर से दूर होते प्रतिरोध के ठिकाने

Delhi High Court का DUSIB को निर्देश, Ramlila मैदान आवंटन के लिए बनाएं पारदर्शी गाइडलाइंस

Rajnath Singh की Czech उप-PM से New Delhi में बैठक, Joint Defence सहयोग को मिली मंजूरी