तालिबान का तय समाधान, दिल्ली के पास है मास्टरप्लान, जानें डोभाल की अगुवाई वाले आठ देशों के NSA की मीटिंग में किसने क्या कहा

By अभिनय आकाश | Nov 10, 2021

एनएसए की अहम बैठक आज हुई जिसमें आठ मुल्कों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मौजूद हैं। अफगानिस्तान पर तालिबान की हुकूमत को लेकर अफगानिस्तान के आम लोगों को लेकर एक-एक करके एनएसए ने अपने मुल्क का पक्ष रखा। दिल्ली में चल रही मीटिंग की अगुवाई करते हुए भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा कि आज इस संवाद की मेजबानी करना भारत के लिए सौभाग्य की बात है। हम अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर गहरी नजर रख रहे हैं। न केवल अफगानिस्तान के लोगों के लिए बल्कि उसके पड़ोसियों और क्षेत्र के लिए भी इसके महत्वपूर्ण निहितार्थ हैं।  एनएसए अजीत डोभाल ने कहा कि ये हमारे बीच घनिष्ठ परामर्श, क्षेत्रीय देशों के बीच अधिक सहयोग और बातचीत का समय है। मुझे विश्वास है कि हमारे विचार-विमर्श उत्पादक, उपयोगी होंगे और अफगानिस्तान के लोगों की मदद करने और सामूहिक सुरक्षा बढ़ाने में योगदान देंगे।

बैठक से चीन और पाकिस्तान ने बनाई दूरी 

हिन्दुस्तान सद्भाव, सहृदयता, सदाशयता वाला देश है। हिन्दुस्तान ने एक ब्लूप्रिंट बनाकर एक भरोसे का माहौल बने इसकी कोशिश की लेकिन चीन और पाकिस्तान दोनों ने ही इससे दूरी बना ली है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) मोईद युसूफ ने कहा कि वह अफगानिस्तान पर 10 नवंबर को होने वाले सम्मेलन के लिए भारत की यात्रा नहीं करेंगे।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी