जानिए क्यों 38 में से 20 DTC बस डिपो नहीं रोक पाये मच्छरों का प्रजनन, SDMC ने भेजा नोटिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2021

नयी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने मानसून के दौरान मच्छरों का प्रजनन रोकने में कथित रूप से विफल रहने को लेकर 20 डीटीसी बस डिपो को कानूनी नोटिस जारी किया है। नगर निकाय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एसडीएमसी के अधिकार क्षेत्र में स्थित दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बस डिपो में मच्छरों के प्रजनन और नियंत्रण उपायों की जांच के लिए एसडीएमसी के जन स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाए विशेष अभियान के दौरान कार्रवाई की गई। नगर निकाय ने एक बयान में कहा, विभाग ने अभियान के दौरान, एसडीएमसी के अधिकार क्षेत्र में आने वाले 38 बस डिपो में से 23 में मच्छरों का प्रजनन पाया।

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज