Kochi में कार एसेसरीज की दुकान में भीषण आग, 15 लाख रुपये से अधिक का नुकसान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 09, 2026

कोच्चि, नौ नवंबर केरलम के कोच्चि के पास थाइकुडम में आग लगने से कार के सामान की एक दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। अग्निशमन एवं बचाव सेवा विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, थाइकुडम में वायटिला-पेट्टा मार्ग पर स्थित एक इमारत के भूतल पर कार के महंगे सामान की दुकान में रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे आग लगने का पता चला।

आग जल्द ही इमारत की पहली मंजिल तक फैल गई, जहां एक ‘मेकअप स्टूडियो’ था। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। आग बुझाने के लिए गांधी नगर, त्रिक्काकरा, मुलंथुरुथी और क्लब रोड दमकल केंद्रों से आठ गाड़ियां तैनात की गईं।

अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने में करीब दो घंटे लगे। उन्होंने बताया कि कार के सामान की दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई और दुकान के गोदाम में रखा सामान भी आग की चपेट में आ गया। अधिकारियों के अनुसार, पहली मंजिल पर स्थित स्टूडियो की खिड़कियों और दरवाजों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन आग अंदर तक नहीं पहुंची।

अधिकारियों को आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। हालांकि, उन्हें इमारत के बाहर जलाए गए पटाखों के अवशेष भी मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि दुकान के मालिक ने 15 लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का दावा किया है, लेकिन नुकसान का सटीक आकलन अभी किया जाना बाकी है।

प्रमुख खबरें

मॉनिटरिंग स्टेशनों पर पानी छिड़ककर बदल रहे AQI डेटा, Saurabh Bharadwaj का Delhi सरकार पर वार

दिवाली के मौके पर Amitabh Bachchan ने जलसा के बाहर बिना बुलेटप्रूफ घेरे के प्रशंसकों से की मुलाकात, साथ दिखे अभिषेक बच्चन

Sri Lanka के खिलाफ Test से पहले Babar Azam बोले, टीम चुनना मेरा फैसला नहीं

Pope Leo 14th का Argentina दौरा: Javier Milei की नीतियों पर उठाए सवाल