Kochi में शराब के लिए पैसे न मिलने पर बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 01, 2026

कोच्चि, एक नवंबर केरलम के फोर्ट कोच्चि में शराब खरीदने के लिए पैसे नहीं देने पर 52 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर 78 वर्षीय मां की हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। मृतका की पहचान फोर्ट कोच्चि के अमरावती निवासी लक्ष्मी (78) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी इस बात से भी नाराज था कि उसकी मां ने घर का एलपीजी सिलेंडर उसके भाई को दे दिया था। घटना के बाद रिश्तेदार और पड़ोसी उनके घर पहुंचे जहां उन्होंने लक्ष्मी को मृत पाया। इसके तुरंत बाद फोर्ट कोच्चि पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। रिमांड प्रक्रिया के तहत कन्नन को अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Manisha Bhanwala ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता पहला महिला स्वर्ण पदक

Sona Comstar बढ़ाएगी अपना वार्षिक निवेश, कारोबार विस्तार पर फोकस

भारतीय रिफाइनरियों का Crude Oil आयात अक्टूबर में 56 लाख बैरल प्रतिदिन के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा

केरल के Malappuram में जब्त 89,600 जिलेटिन छड़ों को नष्ट करने की NIA को कोर्ट से मिली हरी झंडी