Kochi में एक करोड़ रुपये से अधिक का MDMA जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 04, 2026

कोच्चि, चार सितंबर पुलिस ने शुक्रवार को यहां दो व्यक्तियों को उनके घरों और वाहनों की तलाशी के दौरान दो किलोग्राम से ज्यादा एमडीएमए जब्त किए जाने के बाद गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि जब्त मादक पदार्थ की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान मट्टनचेरी निवासी टी ए शफीर (33) और नौफल (36) के रूप में हुई है।

इसके बाद पुलिस ने दोनों के घरों और कारों की तलाशी ली, जहां से दो किलोग्राम से ज्यादा एमडीएमए बरामद किया गया। पुलिस को संदेह है कि नौफल ने नयी दिल्ली से मादक पदार्थ खरीदा था और दोनों उसे कोच्चि में ऊंची कीमत पर बेच रहे थे। पुलिस के मुताबिक, नौफल पहले भी मादक पदार्थों की बिक्री और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

कौन हैं Kanika Mann? गुड्डन से मिली पहचान, अब Bigg Boss 20 में आने की चर्चा

Iran के हमलों के बावजूद US के साथ सुरक्षा संबंध बनाए रखेगा Jordan

Love Horoscope For 5 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 5 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

पाकिस्तान बॉर्डर के पास 40,000 फीट की ऊंचाई पर भारत का शक्ति प्रदर्शन! भारतीय वायु सेना के NOTAM जारी करते ही इस्लामाबाद में हड़कंप