Kochi में स्पा में नौकरी के बहाने सामूहिक दुष्कर्म, मंत्री Bindu Krishna ने पीड़िता को दिया न्याय का भरोसा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 10, 2026

केरलम की महिला एवं बाल विकास मंत्री बिंदु कृष्णन ने शनिवार को उस महिला से मुलाकात की जिसके साथ यहां एक स्पा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मंत्री ने पीड़िता को आश्वासन दिया कि सरकार उसे न्याय दिलाना सुनिश्चित करेगी। पुलिस के अनुसार, एक युवती को स्पा में नौकरी दिलाने के बहाने यहां एडापल्ली स्थित एक लॉज में बुलाया गया था।

उन्होंने महिला और उसके परिजनों से बातचीत भी की। अस्पताल के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में मंत्री ने कहा कि महिला की हालत में सुधार हो रहा है। उसकी स्त्री रोग संबंधी जांच पूरी हो चुकी है और संबंधित उपचार भी लगभग पूरा हो गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक बड़ा आघात है। इस घटना से हुआ मानसिक तनाव अब भी महिला को परेशान कर रहा है। अस्पताल में उसका उचित उपचार किया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि डॉक्टर, विभिन्न सरकारी एजेंसियां और महिला के परिजन उसके स्वस्थ होने में मदद कर रहे हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि महिला धीरे-धीरे सामान्य जीवन में लौट आएगी।

प्रमुख खबरें

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke और कई नेता हिरासत में

CEC के खिलाफ प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए