अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11 साल पूरा करने पर इमोशनल हुए कोहली, लिखी ये बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2019

कूलिज (एंटीगा)। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11 साल पूरे करने पर कहा कि उन्होंने कभी इससे अधिक की उम्मीद नहीं की थी। कोहली ने 2008 में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। उन्होंने 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में वनडे के रूप में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। 

इसे भी पढ़ें: भारतीय टीम को जान से मारने की धमकी! सच या अफवाह?

कोहली ने पदार्पण करने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह अब तक 77 टेस्ट मैचों में 6613 रन बना चुके हैं जिसमें 25 शतक शामिल हैं। उन्होंने 239 वनडे में 43 शतकों की मदद से 11520 रन बनाये हैं। उनके नाम पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 68 शतक दर्ज हैं और वह एक दशक में 20,000 से अधिक रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। 

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष