IPL के एक या दो मैचों में बाहर बैठ सकते हैं कोहली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2019

चेन्नई। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें आईसीसी विश्व कप के लिये फिट और तरोताजा रहने के लिये आईपीएल के एक या दो मैचों में बाहर बैठने में कोई गुरेज नहीं है। कोहली से जब पूछा गया कि क्या वह थकान से बचने के लिये एक या दो मैच में बाहर बैठ सकते हैं तो उन्होंने कहा, ‘‘हां, यह बड़ी संभावना है। क्यों नहीं? ’’उन्होंने कहा, ‘‘यह खुद की जिम्मेदारी है। यह खिलाड़ियों पर निर्भर करता है कि वे जहां तक संभव हो संबंधित लोगों को किसी भी चोट की सूचना दें और योजना के अनुसार काम करें। ’’कोहली ने रायल चैलेंजर्स बेंगलूर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले शुरूआती मैच की पूर्व संध्या पर ये बातें कहीं। 

उन्होंने कहा, ‘‘हमने खिलाड़ियों को स्मार्ट बनने को कहा है कि वे एक विशेष दिन कैसा महसूस करते हैं, इसकी जानकारी फिजियो को दें। अगर वह नहीं खेलने के लिये कहता है तो उसे फिजियो की बात का सम्मान करना चाहिए।’’ यह पूछने पर कि क्या कार्यभार संबंधित मुद्दों से लीग पर असर पड़ेगा तो उन्होंने कहा कि यह सब खिलाड़ियों के संतुलन बनाने पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा, ‘‘आखिर में मैं व्यक्तिगत रूप से कल शुरूआत करने के लिये प्रेरित हूं। मैं नहीं जानता कि आईपीएल के दौरान भारतीय खिलाड़ी कितने प्रतिस्पर्धी या कितने सहज होंगे। हर पेशेवर जानता है कि संतुलन कैसे बनाया जाये। अंत में आप एक फ्रेंचाइजी के लिये खेल रहे हो और उन्होंने आप पर इस काम के लिये भरोसा जताया है।’’

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal