विराट कोहली के पितृत्व अवकाश पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने दिया ये बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2020

एडीलेड। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने मंगलवार को कहा कि विराट कोहली को अपने बच्चे के जन्म को क्रिकेट पर प्राथमिकता देने का श्रेय दिया जाना चाहिए क्योंकि भारतीय कप्तान पर पूरी टेस्ट श्रृंखला के लिए आस्ट्रेलिया में रुकने का काफी दबाव था। एडीलेड में पहले टेस्ट में आठ विकेट की हार के बाद भारतीय टीम चार टेस्ट की श्रृंखला में 0-1 से पिछड़ गई है। कोहली मंगलवार को स्वदेश रवाना होंगे जिससे कि अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए अपनी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रह सकें। दूसरा टेस्ट मेलबर्न में 26 दिसंबर से खेला जाएगा। स्मिथ ने आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘बेशक यह भारत के लिए बड़ा नुकसान है कि वह बाकी श्रृंखला में नहीं खेलेगा। हमें देखना होगा कि वह पहली पारी में किस तरह खेला।

इसे भी पढ़ें: लंबे समय बाद दोबारा एक्शन में लौटेंगी साइना और सिंधू, आगामी तीन टूर्नामेंटों में लेंगी हिस्सा

कोहली ने पहले दिन-रात्रि टेस्ट की पहली पारी में 74 रन बनाए थे जो दोनों टीमों की ओर से किसी बल्लेबाज का सर्वश्रेष्ठ स्कोर था। स्मिथ सिर्फ एक रन बना पाए थे। स्मिथ आस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न के नजरिये से भी सहमत नहीं हैं कि सभी टेस्ट मैचों में लाल गेंद की जगह गुलाबी गेंद का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘निजी तौर पर मैं चाहूंगा कि लाल गेंद का क्रिकेट जिंदा रहे। मुझे लगता है कि एक श्रृंखला काफी है। जैसा कि हमने एडीलेड में देखा, इसने शानदार काम किया, यह दर्शनीय था। हमने काफी अच्छे दिन-रात्रि मैच खेले हैं।’’ स्मिथ ने कहा, ‘‘लेकिन कुल मिलाकर निजी तौर पर मैं लाल गेंद का काफी क्रिकेट खेलना चाहता हूं।

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी