ICC टेस्ट बल्लेबाजी रैकिंग में कोहली पहले और पुजारा तीसरे नंबर पर कायम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2019

दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी की ताजा टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान और उनके साथी चेतेश्वर पुजारा ने तीसरा स्थान बरकरार रखा है जबकि श्रीलंका के कुशल परेरा ने 58 स्थान की लंबी छलांग लगायी। कोहली 922 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर है। उनके बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (897 अंक) और चेतेश्वर पुजारा (881 अंक) का नंबर आता है। कोहली और पुजारा को छोड़कर कोई भी अन्य भारतीय शीर्ष दस में शामिल नहीं है। 

यह भी पढ़ें: कतर ने फीफा विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेटरों को आमंत्रित किया

गेंदबाजों की सूची में आस्ट्रेलिया के पैट कमिन्स ने कैगिसो रबाडा को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। मैकग्रा (2006) के बाद कमिन्स पहले आस्ट्रेलियाई गेंदबाज हैं जो नंबर एक पर पहुंचे। कमिन्स के बाद इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन और दक्षिण अफ्रीका के रबाडा का नंबर आता है। भारतीय गेंदबाजों में रविंद्र जडेजा 794 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। जडेजा आलराउंडरों की सूची में भी तीसरे स्थान पर हैं। इस सूची में वेस्टइंडीज के जैसन होल्डर पहले और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन दूसरे स्थान पर हैं। 

प्रमुख खबरें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका