जीवंत पिच देखकर परेशान नहीं, उत्साहित हैं: विराट कोहली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2018

पर्थ। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने यहां कहा कि उनकी टीम घास वाली पिचों से अनभिज्ञ नहीं है और उन्होंने उम्मीद जतायी कि आस्ट्रेलिया शुक्रवार से यहां शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिये पिच पर घास को बने रहने देगा। भारत चार मैचों की श्रृंखला में अभी 1-0 से आगे है और अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण के दम पर वह इसे 2-0 करना चाहता है। कोहली ने मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा, ‘‘हम जीवंत पिच देखकर परेशान होने के बजाय अधिक उत्साहित हैं। हम समझते हैं कि हमार पास ऐसा गेंदबाजी आक्रमण है जो विरोधी टीम को आउट कर सकता है। उम्मीद है कि अब पिच से घास नहीं हटायी जाएगी। हम एक टीम के तौर पर इसे देखकर बहुत खुश हैं।’’

 

यह भी पढ़ें: ईडन टेस्ट में लक्ष्मण की 281 रन की पारी ने बचाया मेरा करियर: गांगुली

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप 20 विकेट हासिल नहीं करते हो तो आप टेस्ट मैच नहीं जीत सकते फिर चाहे आपका स्कोर 600 हो या 700 या 800 रन। अगर आपने 300 रन बनाये हैं और आपके पास 20 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं तो एक टीम के लिये यह अच्छा है। पिछले तीन दौरों में उन्होंने जैसी गेंदबाजी की वह शानदार है। वे विकेटों के भूखे हैं और आसानी से रन नहीं देते।’’ कोहली ने इसके साथ ही कि टीम को केवल एक जीत से संतोष नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हमें केवल एक जीत से संतुष्ट या आत्ममुग्ध नहीं होना चाहिए। हमें श्रृंखला जीतने के लिये अच्छा प्रदर्शन जारी रखना होगा। विदेशों में खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है लेकिन स्वदेश में भी मैच जीतने के लिये आपको लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होता है। हम इस पर काम कर रहे हैं।’’

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal