कोहली को चांदनी रात में अनुष्का के साथ बेंच पर बैठना भी पसंद है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2019

माउंट माउंगानुइ। क्रिकेट के मैदान पर कामयाबी की नयी परिभाषा गढते जा रहे विराट कोहली मैदान से बाहर छोटी छोटी चीजों में खुशियां तलाशते हैं फिर चाहे पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ चांदनी रात में बेंच पर बैठना हो या रोजर फेडरर से खेलों पर गप्पे लड़ाना हो। कोहली और बालीवुड अभिनेत्री उनकी पत्नी अनुष्का के लिये भारत में प्रशंसकों की बड़ी तादाद के चलते यह सब कर पाना मुमकिन नहीं है। न्यूजीलैंड जैसे खूबसूरत देश में वह अपनी पत्नी के साथ लंबी वाक पर जाने और कुदरत की खूबसूरती निहारने का पूरा मजा ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें: भारतीय शीर्षक्रम को जल्दी आउट करना होगा: ट्रेंट बोल्ट

कोहली ने कहा, ‘‘अद्भुत। मैं उनसे पहले भी मिला हूं लेकिन उन्होंने मुझे याद रखा। वाह।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले एक नुमाइशी मैच के दौरान मैं उनसे सिडनी में मिला था । मुझे लगा वाह उन्हें मैं याद हूं। मैं बयां नहीं कर सकता कि कितनी खुशी हुई ।मैं बचपन से उन्हें खेलते देख रहा हूं। वह महान खिलाड़ी और इंसान हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा